1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Weather Update : राजस्थान में होलिका दहन व होली पर कैसा रहेगा मौसम, IMD का आया नया अपडेट

Holi Weather Update : राजस्थान में होलिका दहन व धुलंडी यानि होली पर कैसा मौसम रहेगा। जानें मौसम विभाग का नया अपडेट।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update Meteorological Department Prediction How will weather be on Holika Dahan and Holi in Rajasthan

फोटो पत्रिका

Holi Weather Update : राजस्थान में होलिका दहन व धुलंडी यानि होली पर मौसम मौसम विभाग का नया अपडेट आया है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के इस अपडेट के अनुसार होलिका दहन व धुलंडी यानि होली और गर्मी बढ़ेगी। गर्मी बढ़ने से लोगों को होली खेलने का आनन्द आ जाएगा। क्योंकि मौसम होली खेलने के अनूकूल रहेगा।

सीकर में रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 35.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया

मार्च में कई शहरों में शुरू होगा हीटवेव का दौर!

मौसम विभाग ने राज्य में मार्च के महीने में तेज गर्मी का अनुमान जताया है। संभावना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से कई शहरों में हीटवेव का भी दौर शुरू हो सकता है। वहीं मार्च के पहले सप्ताह में तेज गर्मी पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान राजस्थान के अधिकांश शहरों का तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।