1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर मेट्रो की सेवाएं तीन मार्च को रहेगी आंशिक बंद, दोपहर 2:10 बजे से चलेगी ट्रेनें

धुलण्डी के अवसर पर 3 मार्च को जयपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी। मेट्रो प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर संशोधित समय-सारणी जारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

अश्विनी भदौरिया

Mar 01, 2026

Jaipur Metro expansion New Update Bhajanlal government big statement on Jalmahal and Kanota

जयपुर मेट्रो। फाइल फोटो पत्रिका

जयपुर। धुलंडी के अवसर पर 3 मार्च को जयपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी। मेट्रो प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर संशोधित समय-सारणी जारी की है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 3 मार्च को सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें संचालित नहीं होंगी। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से रात्रि 10:21 बजे तक मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी।

रंग, गुलाल और हुड़दंग पर सख्त रोक
मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धुलण्डी के दिन मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर रंग खेलने, रंग डालने या किसी भी प्रकार के हुड़दंग की पूरी तरह मनाही रहेगी। यात्रियों को गुलाल, रंग, पानी से भरी पिचकारियां, गुब्बारे या बोतलें लेकर मेट्रो परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

रंग से सने कपड़ों के साथ यात्रा करने पर भी रोक रहेगी, ताकि मेट्रो परिसर और कोच साफ-सुथरे बने रहें। नशे की हालत में मेट्रो स्टेशन या ट्रेन में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एवं मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत मेट्रो ट्रेनों और परिसरों को गंदा करने या नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।