जयपुर

Rajasthan Budget 2026 : महिलाओं को दिया कुमारी ने दिए कई तोहफे, अब अनुकंपा के तहत पुत्र-वधू को भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में बड़ा ऐलान किया है। दीया कुमारी ने घोषणा की है कि अब अनुकंपा के तहत पुत्र-वधू को भी सरकारी नौकरी मिल सकेगी। अनुकम्पा नियुक्ति के पात्र आश्रितों की सूची में पुत्र-वधू का नाम भी शामिल किया जाएगा।

less than 1 minute read
वित्त मंत्री दीया कुमारी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में बड़ा ऐलान किया है। दीया कुमारी ने घोषणा की है कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्रवधू को भी शामिल किया जाएगा।

राजस्थान की महिलाओं के लिए दीया कुमारी ने राजस्थान बजट में कई राहत प्रदान की है। सरगोसी से मातृत्व प्राप्त करने वाली महिला कर्मचारियों को 180 दिवस तथा कमिशनिंग मदर को 90 दिवस का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का जीता दिल, 8वें वेतन आयोग पर किया बड़ा ऐलान

पुत्र वधू को भी मिल सकेगी अनुकंपा नियुक्ति

अनुकंपा नियुक्ति में दिया कुमारी ने कहा कि मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र आश्रितों की सूची में अब मृत सरकारी कर्मचारी की पुत्र वधू को भी शामिल किया जाएगा।

यानी अब तक अनुकंपा पर नौकरी के लिए नियुक्ति को लेकर पुत्र वधू का नाम शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब सरकार पुत्र वधू का नाम भी शामिल करने को तैयार है।

सीसीएल लेने में राहत

एकल महिला कर्मचारियों को अब तक CCL लेने के लिए बहुत पाबंदियां थीं। पर दीया कुमारी ने राजस्थान बजट में नया प्रावधान किया, जिसके तहत अब वे 3 के बजाय 6 स्पेल में छुट्टी ले सकेंगी। यानी बच्चों की परीक्षाओं या बीमारी के समय वे ज्यादा लचीले ढंग से छुट्टियां प्लान कर पाएंगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट की 11 अहम बातें, जानें क्या हैं?

Also Read
View All

अगली खबर