जयपुर

Rajasthan Budget : राजस्थान की वित्तीय हालत ठीक नहीं, राज्य सरकार का बड़ा खुलासा

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान सरकार की ओर से बुधवार को खुलासा किया गया कि राज्य की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। विधानसभा में वित्तीय प्रबंधन को लेकर पेश ताजा एफआरबीएम रिपोर्ट के अनुसार राज्य को बीते वर्ष एक बार रिजर्व बैंक से निर्धारित सीमा से अधिक राशि (ओवर ड्राफ्ट) लेनी पड़ी।

2 min read
उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget 2026 : करों में बढ़ोतरी किए बिना बजट का आकार बढ़ाने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से बुधवार को खुलासा किया गया कि राज्य की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। विधानसभा में वित्तीय प्रबंधन को लेकर पेश ताजा एफआरबीएम रिपोर्ट के अनुसार राज्य को बीते वर्ष एक बार रिजर्व बैंक से निर्धारित सीमा से अधिक राशि (ओवर ड्राफ्ट) लेनी पड़ी।

इस बीच यह भी सामने आया कि बजट का आकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के 3.72 लाख करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.10 लाख करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। अनुमान यह भी है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था (राज्य सकल घरेलू उत्पाद-जीएसडीपी) 21,52,100 करोड़ रुपए की हो जाएगी, लेकिन आने वाले वर्ष में प्रदेश पर कर्ज का भार 79,492 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : अन्य राज्य से निजी वाहन लाना हुआ सस्ता, राजस्थान बजट में रजिस्ट्रेशन टैक्स में मिली भारी छूट

उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी की ओर से बुधवार को विधानसभा में पेश बजट दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ। उन्होंने आत्मनिर्भर विकसित राजस्थान@ 2047 के लक्ष्योंतक पहुंचने के लिए अपनी प्राथमिकता के रूप में 10 स्तम्भों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि बजट में अगले वर्ष मौजूदा वर्ष के मुकाबले 7.59 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन पर फोकस करते हुए ग्रीन बजट 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जाएगा।
मीटिंग में सर ने कहा

प्रति व्यक्ति 35 हजार रुपए बढ़ने का दावा

आर्थिक सर्वे में बताया गया है कि प्रति व्यक्ति आय पिछले वर्ष में 1.85 लाख रुपए है, जो अब बढ़कर 2.02 लाख रुपए हो जाने का अनुमान है।

राजस्थान बजट। फोटो पत्रिका

वित्त वर्ष : बजट (करोड़ में) -राजकोषीय घाटा - देनदारी - प्रति व्यक्ति आय ₹

2022-23 : 3,72,189 - 51,029 - 5,05,574 - ₹1,49,060
2023-24 : 4,33,273 - 65,580 - 5,68,285 - ₹1,67,027
2024-25 : 4,53,066 - 72,420 - 6,40,844 - ₹1,85,095
2025-26 : 5,58,596 - 79,492 - 7,12,405 - ₹2,02,349
2026-27 : 6,10,956 - 79,492 - 79,025 -............।

सदन के भीतर और बाहर नोक-झोंक

2500 जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपए की घोषणा पर विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में 3000 से अधिक स्कूल भवन जर्जर हैं। पेपर लीक, यमुना जल और अन्य मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में बीच सदन में हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप हुए। सदन के बाहर भी बयानबाजी जारी रही।

मानसिक स्वास्थ्य घोषणा पर लगे ठहाके

वित्त मंत्री ने मानसिक रोगों की पहचान, उपचार, पुनर्वास और रेफरल सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालयों पर मेंटल हेल्थ केयर सेल बनाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मुस्कुरा कर कहा यह सभी के लिए है, सबको सुनना चाहिए। इसके बाद सदन में ठहाके लगे। पक्ष विपक्ष ने कहा यह आपके लिए है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का जीता दिल, 8वें वेतन आयोग पर किया बड़ा ऐलान

Also Read
View All
राजस्थान बजट: क्या सस्ता और क्या महंगा? स्टांप ड्यूटी बढ़ने से महंगी हुई जमीन, लोन रजिस्ट्रेशन शुल्क हुआ आधा; देखें पूरी लिस्ट

Bharat Bandh Today : राजस्थान में मजदूरों का हल्लाबोल, औद्योगिक श्रमिकों की आज रहेगी हड़ताल, निकालेंगे रैली, जानें क्यों

राजस्थान में कफ सिरप से मौत के आरोप खारिज, सरकार ने केयोंस कंपनी की 29 दवाओं से हटाया प्रतिबंध; आदेश जारी

राजस्थान बजट: जयपुर-जोधपुर में नए फ्लैट्स से लेकर 5000 स्ट्रीट लाइट्स तक, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया पूरा मास्टरप्लान

Rajasthan: पूर्व विधायक बलजीत यादव को राहत देने से कोर्ट का इनकार, गिरफ्तारी को बताया वैध; 28 तक भेजा जेल

अगली खबर