जयपुर

Rajasthan Road Projects: राजस्थान को 690 करोड़ की नई सड़कों की सौगात, जानिए किन-किन गावों और कस्बों को मिलेगा फायदा

Rajasthan Budget Reply 2026: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कुल 238 नई घोषणाएं की, जिनमें सबसे अधिक 133 घोषणाएं सड़क निर्माण से जुड़ी हैं।

9 min read
Feb 18, 2026
Photo: AI generated

Rajasthan New Road: राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश होने के छह दिन बाद मंगलवार को विधानसभा में बजट रिप्लाई पेश करते हुए विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं की। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कुल 238 नई घोषणाएं की, जिनमें सबसे अधिक 133 घोषणाएं सड़क निर्माण से जुड़ी हैं।

डिप्टी सीएम ने सड़कों पर फोकस करते हुए एलान किया कि राजस्थान में 690 करोड़ की लागत से नई सड़कें बनाई जाएंगी। नई सड़कें बनने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road: राजस्थान के इन 3 जिलों को मिली बड़ी सौगात, 115 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सड़कें और पुल

जानें, कहां-कहां बनेंगी नई सड़कें

1. आऊ कस्बे में पानी की निकासी हेतु नाली सहित सीसी सड़क का निर्माण (2 किमी.) (लोहावट)-फलौदी, लागत- 7 करोड़ 50 लाख रुपए
2. ओसियां क्षेत्र में दूरस्थ ढाणियों को डामर सड़क से जोड़ने एवं मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य-जोधपुर, लागत- 5 करोड़ रुपए
3. अजमेर उत्तर की विभिन्न सड़कें अजमेर, लागत- 10 करोड़ रुपए
4. अजमेर दक्षिण की विभिन्न सड़कें अजमेर, लागत- 10 करोड़ रुपए
5. देवमाली गेट से मुख्य देवनारायण मंदिर तक फोरलेन सड़क का निर्माण (1.6 किमी.) (मसूदा)-ब्यावर, लागत- 5 करोड़ रुपए
6. थोसड़ा राउप्रावि से बैरवा बस्ती, झोपड़ा रामदेव मंदिर अनावड़ा, छोटेलाल प्रजापत के मकान, ककरोड़ी का बास, नयाबासी ढाणी, मुरली कोली के मकान से धमरेड़ तक सड़क (7 किमी) थानागाजी, अलवर, लागत- 3 करोड़ रुपए
7. जैतसर, रावा-सोमेसर सम्पर्क सड़क करणीनगर फांटा से राप्रावि बोसियों मेघवालों की ढाणी, वीरमसिंह नगर होते हुए चांदसर मुख्यालय तक सड़क चौहटन, बाड़मेर, लागत- 2 करोड़ 60 लाख रुपए
8. पचपदरा में विभिन्न सड़क के कार्य बालोतरा, लागत- 13 करोड़ 90 लाख रुपए
9. शिव से कोटडा तक सड़क (15 किमी), शिव, बाड़मेर, लागत- 4 करोड़ रुपए
10. मैनसर से बिलनियासर वाया गजसुखदेसर वाया थावरिया (26 किमी) नोखा, बीकानेर, लागत- 5 करोड़ 40 लाख रुपए
11. लिरड़िया में डामर एवं सीसी सड़क, देवनारायण का देवरा से जमना सैन के घर तक सीसी रोड मय नाली, मेलियास गांव सीसी रोड तथा अप्रोच रोड मेलियास, बावड़ी रास्ते से लिरड़िया बावड़ी तक डामर सड़क निर्माण, मांडल, भीलवाड़ा, लागत- 2 करोड़ 50 लाख रुपए
12. आसावरा से तेजपुरिया की ढाणी एमडीआर 11 तक सड़क (6.3 किमी), बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, लागत- 8 करोड़ 85 लाख रुपए
13. रतनगढ़ सरदारशहर रेलवे लाईन पर आरयूबी निर्माण, सरदारशहर, चूरू, लागत- 6 करोड़ रुपए
14. लालसोट में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़क के कार्य, दौसा, लागत- 15 करोड़ रुपए
15. एनएच-21 से बालाहेड़ी तक सड़क (6 किमी), महवा, दौसा, लागत- 9 करोड़ रुपए
16. सिकराय में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़क कार्य, दौसा, लागत- 10 करोड़ रुपए
17. गामडी देवकी से गलियाणा मोड तक डामर सड़क मय पुलिया निर्माण (3 किमी), सागवाड़ा, डूंगरपुर, लागत- 6 करोड़ रुपए
18. भादरा बाईपास-भादरा-सहवा सड़क से भादरा-नोहर सड़क (5.2 किमी), भादरा, हनुमानगढ़, लागत- 26 करोड़ रुपए
19. तलवाडा से ग्राम पंचायत सुरेवाला तक सड़क, संगरिया, हनुमानगढ़, लागत- 4 करोड़ रुपए
20. सायपुर पावटा-बामनवास गोल-थौलाई-तेजाजी नांगल तुलसीदास-पाली-आरवाडी डयोडा डूंगर भैरूजी कुचावास लाडीपुरा ढेकला माथासूला रावका फूटोलाव-खारडा बहलोड-गुर्जर बोहरा पंखा मोड सायपुर-धौला माली की ढाणी-भोंडाखेडा-पालेडा सायपुरा-नाडी की ढाणी-दिल्ली की ढाणी-डालुका बाढ़ तक सड़क, जमवारामगढ़, जयपुर, लागत- 7 करोड़ रुपए
21. एनएच 48 खोजावाला से प्रतापपुरा दीवार व सड़क (3 किमी), शाहपुरा, जयपुर, लागत- 2 करोड़ रुपए
22. एनएच 8 खोजावाला से वाया प्रतापपुरा होते हुए बिशनगढ़ लिंक रोड तक सड़क (3.6 किमी), शाहपुरा, जयपुर, लागत- 1 करोड़ 80 लाख रुपए
23. मनोहरपुर अस्पताल के सामने से शिकारपुर तक सड़क (3.5 किमी), शाहपुरा, जयपुर, लागत- 1 करोड़ 70 लाख रुपए
24. भाखरा रोड-मडगांव-मोदरा (68 जिनालय होते हुए) तक सड़क (6.5 किमी), जालोर, लागत- 10 करोड़ 50 लाख रुपए
25. ग्राम पंचायत पातुसरी, खाजपुर, नयासर, समसपुर, ईस्लामपुर एवं कामिसपुरा में गन्दे पानी की निकासी एवं सीसी निर्माण कार्य, झुंझुनूं, लागत- 3 करोड़ रुपए
26. झाझा से भिर्र रोड, उरिका से हरियाणा बॉर्डर, कासणी से बीजोली का बास, पिचाणवा से ब्राह्मणों की ढाणी, सिरसला से सुल्ताना अहीरान तक सड़क, सूरजगढ़, झुंझुनूं, लागत- 3 करोड़ रुपए
27. उबली के बालाजी से बद्रीनाथ मंदिर तक सड़क (3 किमी) (उदयपुरवाटी)-झुंझुनूं, लागत- 2 करोड़ 50 लाख रुपए
28. स्यालु कलां से सेही कलां रोड से उधमपुरा (रामरख की ढाणी) तक सड़क (1 किमी) (सूरजगढ़)-झुंझुनूं, लागत- 50 लाख रुपए
29. सूरजगढ़ में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों का कार्य (10.5 किमी)-झुंझुनूं, लागत- 4 करोड़ 20 लाख रुपए
30. एनएच-125 पुनियों की प्याऊ से जानादेसर तक सड़क चौडाईकरण (13 किमी) (लूणी)-जोधपुर, लागत- 17 करोड़ रुपए
31. गोपालपुरा से सामराऊ सरहद मिसिंग लिंक सड़क (8 किमी) (शेरगढ़)-जोधपुर, लागत- 3 करोड़ 20 लाख रुपए
32. खुडियाला से चिड़वाई वाया सतीजी का थान सोरली ढाणियां तक सड़क (8 किमी) (शेरगढ़)-जोधपुर, लागत- 3 करोड़ 20 लाख रुपए
33. जोधणी टेपू-सांगसिंह की ढाणी से जवाहरसिंह की ढाणी, दुर्भाणी तक सड़क (10 किमी)-फलौदी, लागत- 4 करोड़ रुपए
34. बापिणी से निम्बो का तालाब वाया मतोड़ा सड़क का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (18 किमी) (लोहावट)-फलौदी, लागत- 18 करोड़ 25 लाख रुपए
35. डांडा से घुनेनी तक सड़क (3 किमी) करौली, लागत- 3 करोड़ रुपए
36. कैलादेवी से कैलादेवी मोड़ (एनएच-23) एसएच-123 तक सड़क (16 किमी.) (सपोटरा) करौली, लागत- 20 करोड़ रुपए
37. जायल में विभिन्न नवीन सड़कों का निर्माण (जायल)-नागौर, लागत- 2 करोड़ 75 लाख रुपए
38. भोजास से भादला ईदा की होदी होते हुए जिला सीमा तक सड़क (1 किमी), (खींवसर)-नागौर, लागत- 3 करोड़ 60 लाख रुपए
39. 4 लेन सड़क निर्माण कार्य एसएच 87सी से एनएच 62 तक सड़क (4 किमी) (खींवसर)- नागौर, लागत- 11 करोड़ रुपए
40. नाना पिंडवाडा वाया सिवेरा में (1 किमी) जवाई पर पुलिया निर्माण कार्य (बाली)-पाली, लागत- 4 करोड़ 50 लाख रुपए
41. राज्य मार्ग 61 (नया गांव) से राष्ट्रीय मार्ग 48 (दिवेर) तक सड़क चौड़ाईकरण (10 किमी) (मारवाड़ जंक्शन)-पाली, लागत- 10 करोड़ रुपए
42. सुमेरपुर में विभिन्न नवीन सड़क निर्माण कार्य-पाली, लागत- 17 करोड़ 50 लाख रुपए
43. बोरडी गांव में नदी पर पुलिया का निर्माण (बाली)-पाली, लागत- 1 करोड़ 65 लाख रुपए
44. पाली शहर में बांडी नदी पर सबमर्जिबल पुलिया के स्थान पर 4 लेन हाईलेवल पुलिया का निर्माण-पाली, लागत- 40 करोड़ रुपए
45. जीवन्द कलां बोरडी रोड से बेरा भादरवा तक सड़क (3.5 किमी) (बाली) पाली, लागत- 80 लाख रुपए
46. बोरडी से गवाडा सड़क मय पुलिया (3.5 किमी) (बाली)-पाली, लागत- 3 करोड़ 25 लाख रुपए
47. सवाई माधोपुर शहर एवं बजरिया में आंतरिक सड़क के कार्य-सवाई माधोपुर, लागत-15 करोड़ रुपए
48. गंगापुर शहर में विभिन्न सड़क कार्य सवाईमाधोपुर, लागत- 5 करोड़ रुपए
49. झीगर छोटी से आकवा-थोरासी तक सड़क का चौड़ाईकरण (4 किमी) (धोद)-सीकर, लागत- 3 करोड़ 50 लाख रुपए
50. रतनपुरा-त्रिलोकपुरा-थोई-जोरावरानगर तक सड़क (21 किमी) (श्रीमाधोपुर)-सीकर, लागत- 10 करोड़ रुपए
51. मनादर सोलंकी वास में पुलिया निर्माण-सिरोही, लागत- 1 करोड 75 लाख रुपए
52. पालड़ी एम से बड़ावेरा सड़क-सिरोही, लागत- 3 करोड़ 75 लाख रुपए
53. इंटाली भागल से तालब कि पाल से होते हुए लोहारिया से होते हुए चान्दौडा तक सड़क (4.5 किमी) सलूम्बर, लागत- 3 करोड़ रुपए
54. नयागांव से राजकोट तक सड़क (4 किमी) (देवली उनियारा)-टोंक, लागत- 2 करोड़ 60 लाख रुपए
55. मालपुरा में नॉन-पेचेबल सड़कों के कार्य-टोंक, लागत- 10 करोड़ रुपए
56. कुरेडा से डूडिया बॉक्स कलवर्ट का शेष कार्य (निवाई)-टोंक, लागत- 2 करोड़ 50 लाख रुपए
57. बावड़ी खुर्द- बावड़ी कलां मुख्य सड़क से सीएचसी व पंचायत भवन होते हुए किशन सिंह जी की ढ़ाणी (बावड़ी खुर्द, फलौदी) तक डामर सड़क निर्माण (3 किमी) फलौदी, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
58. गुढा सुर्जन मोड़ से कालाडेरा सीमा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (8.5 किमी) (आमेर)- जयपुर, लागत- 9 करोड़ रुपए
59. खारिया बास से बास ब्राह्मणान वाया लीलावती तक सड़क निर्माण कार्य (7 किमी) (सादुलपुर)-चूरू, लागत- 3 करोड़ 51 लाख रुपए
60. स्टेट हाइवे सूरजगढ़ मंडी से रघुनाथपुरा-सूरजगढ़ तक सड़क निर्माण कार्य (1 किमी) (सूरजगढ़)-झुंझुनूं, लागत- 50 लाख रुपए
61. राजवीर पुरा से जाखोद कासनी तक सड़क निर्माण कार्य (2.5 किमी) (सूरजगढ़)-झुंझुनूं, लागत- 1 करोड़ 35 लाख रुपए
62. गोकुल का बास से पीपली तक सड़क निर्माण कार्य (8 किमी.) (पिलानी)-झुंझुनूं, लागत- 2 करोड़ 40 लाख रुपए
63. सूरजगढ़-स्वामी सेही तोला सेही डालमियों की ढ़ाणी (चिड़ावा एनएच 11 न्यू) तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य (12 किमी) (सूरजगढ़)-झुंझुनूं, लागत- 9 करोड़ 90 लाख रुपए
64. मण्डा गांव से नवोडी वाल बालाजी होते हुए गोरधपुरा गांव तक सड़क निर्माण कार्य (2 किमी) (दांतारामगढ़)-सीकर, लागत- 1 करोड़ 10 लाख रुपए
65. भगतपुरा से पृथ्वीपुरा तक (1.6 किमी) (दातारामगढ़)-सीकर, लागत- 85 लाख रुपए
66. सादुलपुर से लोहारू रेलवे लाईन पर गांव रामपुरा में रेलवे चैनेंज संख्या 193-7/8 (4/5) पर आरयूबी का निर्माण कार्य (सादुलपुर)-चूरू, लागत- 7 करोड़ 50 लाख रुपए
67. बगड़ी (लक्ष्मणगढ़) से दिनवा जाटान से डागरा सड़क का निर्माण कार्य (2 किमी) (लक्ष्मणगढ़)-सीकर, लागत- 66 लाख रुपए
68. बगड़ी (लक्ष्मणगढ़) से बादूसर सड़क से बिलानी जोड़ी माताजी धाम तक सड़क का डामरीकरण का निर्माण कार्य (1.5 किमी) (लक्ष्मणगढ़)-सीकर, लागत- 56 लाख रुपए
69. हुल्ढाणी (परबतसर) से रांडू की ढाणी निम्बडी (मकराना) तक सड़क का डामरीकरण (9 किमी) (परबतसर-मकराना)-डीडवाना कुचामन, लागत- 3 करोड़ रुपए
70. बाबरा से रामगढ़ देवगढ़ पंचायत बिछयाभाला तक सड़क का डामरीकरण कार्य (3 किमी)-ब्यावर, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
71. एनएच 168 से ग्राम रहुआ तहसील रेवदर तक सड़क निर्माण कार्य (11 किमी) (रेवदर)- सिरोही, लागत- 3 करोड़ 70 लाख रुपए
72. भैसड़ा कलां से चावण्डिया कलां तक नवीन डामर सड़क (6.5 किमी) (मेड़ता)-नागौर, लागत- 3 करोड़ 90 लाख रुपए
73. एनएच-68 से गोलासन हनुमान मन्दिर तक सड़क चौड़ाईकरण (10 किमी) (सांचौर)-जालोर, लागत- 9 करोड़ रुपए
74. अटबडा से देवलीकलां सड़क का चौड़ाईकरण (11 किमी) (सोजत)-पाली, लागत- 7 करोड़ रुपए
75. जाखेड़ा से हनुमान बगीची खारड़िया सड़क निर्माण कार्य (5 किमी) (डेगाना)-नागौर, लागत- 1 करोड़ 75 लाख रुपए
76. सम्पर्क सड़क बुगडार नदी से मैन सडक बहर का पुरा मय पुलिया निर्माण कार्य (3 किमी) (सपोटरा)-करौली, लागत- 5 करोड़ रुपए
77. खाबडा कलां गांव से भाटियों की ढाणी होते हुए बाना की सरहद तक डामर सडक निर्माण कार्य (3.5 किमी) (औंसिया)-जोधपुर, लागत- 1 करोड़ 70 लाख रुपए
78. एसएच 122 से सवाई सिवीर होटल तक सड़क निर्माण कार्य (1 किमी)- सवाई माधोपुर, लागत- 1 करोड़ 79 लाख रुपए
79. ग्राम परवेणी से रैणी झाकड़ा सम्पर्क सड़क, गढ़ी सवाईराम दानपुर कोडिया तक डांवर सड़क निर्माण कार्य (2.5 किमी) (राजगढ़-लक्ष्मणगढ़)-अलवर, लागत- 4 करोड़ रुपए
80. पाडली से गुर्जन बास होते हुए परवेणी तक डामर सड़क निर्माण कार्य (4.2 किमी) (राजगढ़-लक्ष्मणगढ़)-अलवर, लागत- 2 करोड़ 44 लाख रुपए
81. छिलाछो से चौपड़ा कुआं से खड़ान होते हुए ढोक होते हुए बागद वाला व नंगी वाला होते हुए मौजपुर संघ मैन रोड तक डामर सड़क निर्माण कार्य (2.2 किमी.) (राजगढ़-लक्ष्मणगढ़)-अलवर, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
82. सावरदा (एनएच-8) से अजमेर वाया नरैना, मरवा, रूपनगढ़, सलेमाबाद किमी 0/0 से 12/0 (एसएच-100) सड़क निर्माण कार्य (12 किमी) (फुलेरा)-जयपुर, लागत- 9 करोड़ रुपए
83. छबड़ा कस्बे में बाईपास निर्माण के डीपीआर कार्य (छबड़ा)-बारां, लागत- 50 लाख रुपए
84. जैसलमेर-पोकरण हाईवे से भादरीया धाम तक सड़क चौड़ाईकरण (8 किमी) (पोकरण)-जैसलमेर, लागत- 9 करोड़ रुपए
85. राजपुरा से बोसाना (पेवा तीन दुकान तक) सड़क निर्माण कार्य (7 किमी)-सीकर, लागत- 6 करोड़ रुपए
86. कुण्डी आरओबी से बजरंगगढ़ मैन रोड तक डामरीकरण का कार्य (2.5 किमी) (किशनगंज-शाहबाद)-बारां, लागत- 2 करोड़ 25 लाख रुपए
87. कनाना से कुम्पावास तक सीडी कार्य और बीटी सड़क का निर्माण कार्य (3 किमी) बालोतरा, लागत- 3 करोड़ 73 लाख रुपए
88. कल्याणपुर से अराबा दुदतवान तक नई बीटी रोड का निर्माण (4 किमी)- बालोतरा, लागत- 2 करोड़ रुपए
89. भोमपुरा से रामसरा कुम्हरान तक विधानसभा रायसिंहनगर सडक निर्माण कार्य (5 किमी)-श्रीगंगानगर, लागत- 2 करोड़ रुपए
90. मोखातरा गांव से गुन्दाउ मार्ग राप्रावि मांजूओं की ढाणी सेडीया सडक निर्माण कार्य (3.6 किमी) (रानीवाड़ा)-जालोर, लागत- 1 करोड़ 45 लाख रुपए
91. चुई से किरोदा सड़क निर्माण कार्य (5 किमी) (डेगाना)-नागौर, लागत- 1 करोड़ 53 लाख रुपए
92. दुलरासर से मांगासर कटानी रास्ते पर आरयूबी का निर्माण बाबत (28/3-28/4 किमी) (सरदारशहर)-चूरू, लागत- 5 करोड़ रुपए
93. मूंडिया से सालिमपुर वाया बैंसला पट्टी चोक कर्नल बैंसला आवास नदी में पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य (6 किमी) (हिण्डौन) करौली, लागत- 9 करोड़ रुपए
94. बावलास से छापरी तक सड़क निर्माण मय पुलिया निर्माण (5 किमी) (माण्डल) भीलवाड़ा, लागत- 7 करोड़ 50 लाख रुपए
95. लसुड़िया शाह से गोकुलपुरा ब्लॉक अकलेरा डामरीकरण—सीसी निर्माण कार्य (1.8 किमी) (मनोहरथाना)- झालावाड़, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
96. कोठारी नदी पर जलामली से बनिया का खेड़ा पर पुलिया निर्माण (सहाड़ा)-भीलवाड़ा, लागत- 4 करोड़ रुपए
97. कवास-भीमडा- बाटाडू-उण्डू सड़क चौड़ाईकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य (7 किमी)-बाड़मेर, लागत- 8 करोड़ 40 लाख रुपए
98. बुरोला रोड से सागर की ढाणी होते हुए सरस डेयरी तक सड़क निर्माण कार्य (2.5 किमी) (शाहपुरा)-जयपुर, लागत- 1 करोड़ 30 लाख रुपए
99. सीवां से धुडीला सड़क निर्माण कार्य (3 किमी) (लाडनूं)-डीडवाना कुचामन, लागत- 1 करोड़ 20 लाख रुपए
100. ढेलाना से रावो की ढाणी डाबरिया तक टू-लेन सड़क निर्माण कार्य (4 किमी) फलौदी, लागत- 4 करोड़ रुपए
101. ढेलाना गांव से भेसेरी नाड़ी तक टू-लेन सडक निर्माण कार्य (6 किमी.)-फलौदी, लागत-6 करोड़ रुपए
102. मडरपुर सड़क से न्यू रीको तक नवीन फोरलेन सड़क निर्माण-भरतपुर
103. कंजौली लाइन पर फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य-भरतपुर
104. भरतपुर से सौंख तक फोरलेन सड़क निर्माण की डीपीआर-भरतपुर, लागत- 1 करोड़ रुपए
105. ग्राम गड़ा से रतनपुरा रेवतसिंह की ढाणी के चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य (5 किमी) (शेरगढ़)-जोधपुर, लागत- 2 करोड़ रुपए
106. बनाड एनएच 112 से गुर्जरों का बास से विश्नोईयों की ढाणी से जाजीवाल विश्नोईयान तक सडक निर्माण कार्य (8 किमी) (भोपालगढ़)-जोधपुर, लागत- 5 करोड़ 60 लाख रुपए
107. जीएसएस बोरून्दा से जगन्नाथ कृषि फार्म तक सीसी सड़क निर्माण कार्य (1.5 किमी) (बिलाड़ा)-जोधपुर, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
108. गांव खांगटा पंचायत समिति पीपाड़ शहर जिला जोधपुर में भीलों व सांखला जैतमालों की ढाणी तक सड़क निर्माण कार्य (6 किमी.) (बिलाड़ा)-जोधपुर, लागत- 2 करोड़ 10 लाख रुपए
109. ग्राम पंचायत खांगटा से मेरासिया होते हुए खवासपुरा (पुराना रास्ता) तक, जोधपुर ग्रामीण दक्षिण तक सड़क निर्माण कार्य (10 किमी) (भोपालगढ़)-जोधपुर, लागत-3 करोड़ 50 लाख रुपए
110. खेल मैदान चंदलाई से देवकिशनपुरा तक सड़क निर्माण कार्य (5 किमी) (चाकसू)-जयपुर, लागत- 2 करोड़ 51 लाख रुपए
111. रायपुर से निमितलाई तक डामर सड़क निर्माण (3 किमी) (रेवदर)-सिरोही, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
112. टाटिया दुध डेयरी से रामलाल की दुकान तक सड़क निर्माण कार्य (2.5 किमी) (आसपुर)-डूंगरपुर, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
113. वाकली पुलिया पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य उदयपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर (धरियावद)- प्रतापगढ़, लागत- 5 करोड़ रुपए
114. रावलाफला से डामोरफला तक सड़क निर्माण कार्य (3 किमी) (धरियावद)-प्रतापगढ़, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
115. कुसुम्बरिया आंगनवाडी से खुटा टिकमा, आमलिया अम्बादरा तक सड़क डामरीकरण कार्य (6 किमी) (बागीदौरा)-बांसवाड़ा, लागत- 3 करोड़ रुपए
116. बेडसा चार रास्ता से महादेव रोड से डोडियार फला होते हुए नाथा/वालजी खांट के घर के पास से बेडसा, बांसिया रोड सड़क डामरीकरण कार्य (3 किमी) (चौरासी)- डूंगरपुर, लागत- 1 करोड़ 40 लाख रुपए
117. बिड़ोदी बड़ी रामसिंहपुरा सड़क से ब्राह्मणों की ढ़ाणी मुख्य बस्ती होते हुए बिड़ोदी तक सड़क निर्माण कार्य (1.3 किमी) (लक्ष्मणगढ़)-सीकर, लागत- 1 करोड़ रुपए
118. नवलगढ़-लक्ष्मणगढ़ रोड़ पर मंशापूर्ण बालाजी मंदिर बिड़ोदी बड़ी से खींवासर तक सड़क निर्माण कार्य (2.5 किमी) (लक्ष्मणगढ़)-सीकर, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
119. सरकारी स्कूल अभयपुरा से बुगालिया मोड़ (पलसाना-अभयपुरा रोड़ तक) वायां चक कुमली (3.9 किमी) (दांतारामगढ़)-सीकर, लागत- 2 करोड़ 20 लाख रुपए
120. सरकारी स्कूल नांगल अभयपुरा से भोमिया जी मंदिर नांगल तक (1.2 किमी) (दांतारामगढ़)-सीकर, लागत- 80 लाख रुपए
121. कुड़की (नीलकंठ महादेव मंदिर) एमडीआर-381 से धनेरिया वाया दासावास रियाबड़ी-डुकिया सड़क (14/500 किमी से 47/0 किमी तक) का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (मेड़ता)-नागौर, लागत- 40 करोड़ रुपए
122. मिसिंग लिंक बिदरका श्मशान घाट से विदुर जी महाराज मंदिर तक सड़क (1.4 किमी) (कठूमर)-अलवर, लागत- 46 लाख रुपए
123. जेठानिया से शिवसागर रोड, जसवंत जी की ढाणी स्कूल-लुघा चौधरियों की ढाणी तक सड़क (3) किमी) (लोहावट)-फलौदी, लागत- 1 करोड़ 15 लाख रुपए
124. झोटवाड़ा में विभिन्न सड़कों के कार्य-जयपुर, लागत- 15 करोड़ रुपए
125. सांगानेर क्षेत्र में विभिन्न सड़क, ड्रेनेज आदि के कार्य-जयपुर, लागत- 15 करोड़ रुपए
126. शिकारपुरा रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण (सांगानेर)-जयपुर
127. अलवर राजगढ़ सड़क चौधरी पेट्रोल पम्प से आवला के पास दिनी मेद की ढाणी की ओर से केसरपुर तक डामर सड़क निर्माण (1 किमी)-अलवर, लागत- 40 लाख रुपए
128. अलवर राजगढ़ सड़क से किसतुरी फार्म के पास से जयसमंद बांध की ओर डामर सड़क निर्माण (0.7 किमी), लागत- 28 लाख रुपए
129. केसरपुर वाया पृथ्वीराजपुर भाखरी राजगढ़ सड़क से जयसमंद बांध के नीचे से होते हुए पीएचईडी ऑफिस तक सड़क निर्माण (0.3 किमी) अलवर, लागत- 12 लाख रुपए
130. लगड़बास से अमरसिंह के घर तक डामर सड़क (1.5 किमी) (किशनगढ़बास)- खैरथल तिजारा, लागत- 60 लाख रुपए
131. शाहजहांपुर व बडोद रोड (एमडीआर 206) पर सीसी/ नाला निर्माण कार्य (3 किमी) (मुण्डावर) कोटपूतली बहरोड़, लागत- 3 करोड़ रुपए
132. अकबरपुर से कालीखोल सड़क नवीनीकरण कार्य (4.2 किमी)-अलवर, लागत- 1 करोड़ 50 लाख रुपए
133. दिल्ली रोड सडवा से नाई की थड़ी होते हुए वाया सायपुरा रामगढ़ बांध तक (एसएच-55) सड़क चौड़ाईकरण व नवीनीकरण कार्य (जमवारामगढ़)-जयपुर

    ये भी पढ़ें

    Pali News: लंबे इंतजार के बाद पाली को बड़ी सौगात, बांडी नदी पर बनेगा फोरलेन हाई-लेवल पुल, 40 करोड़ होंगे खर्च

    Also Read
    View All
    10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए शेड्यूल जारी, जानें राजस्थान में कब होंगे चुनाव?

    Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, राजस्थान के इन 5 संभाग में हल्के से मध्यम बारिश का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा

    राजस्थान में 23 फरवरी से 30 हजार निजी बसों का चक्काजाम!, 12 लाख यात्री होंगे परेशान, गांवों से लेकर दिल्ली-गुजरात व अन्य राज्यों तक का थमेगा सफर

    जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख का विदेशी ‘ऑर्गेनिक’ गांजा जब्त, लग्जरी कार में घूम रहे थे हाई-प्रोफाइल तस्कर

    IAS Subodh Agrawal : ‘नवरत्न’ अधिकारी से ‘महा-घोटाले’ के फरार आरोपी तक, क्या जानते हैं सीनियर आईएएस डॉ सुबोध अग्रवाल की ये 10 बड़ी बातें?

    अगली खबर