23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News: लंबे इंतजार के बाद पाली को बड़ी सौगात, बांडी नदी पर बनेगा फोरलेन हाई-लेवल पुल, 40 करोड़ होंगे खर्च

Bandi River High Level Bridge: पाली शहर के सबसे बड़े जनमुद्दों में शामिल बांडी नदी पर नए पुल निर्माण को आखिरकार सरकारी मंजूरी मिल गई है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Anil Prajapat

Feb 18, 2026

bridge

Gwalior bridge Demo pic

Pali News: पाली शहर के सबसे बड़े जनमुद्दों में शामिल बांडी नदी पर नए पुल निर्माण को आखिरकार सरकारी मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से जोखिम और परेशानी का कारण बने पुराने सबमर्सिबल पुल की जगह अब 4 लेन हाई-लेवल पुल बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को स्वीकृति दी है।

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट रिप्लाई में इसकी घोषणा की। घोषणा के साथ ही पाली शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो गया।

बरसात में बनता था खतरे का रास्ता

पाली शहर के बीच से गुजर रही बांडी नदी पर बना वर्तमान सबमर्सिबल पुल बरसात के दिनों में पानी में डूब जाता है। साथ ही बड़ा पुल जोखिम भरा हो जाता है। हर साल मानसून में यातायात बाधित होना, वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाना और कई बार दुर्घटनाओं का खतरा, ये सब यहां की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका था।

शहर लंबे समय से हाई-लेवल पुल की मांग कर रहा था, ताकि पानी के बहाव के दौरान भी सुरक्षित आवागमन बना रहे। रपट के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार व पिलर नहीं होने से यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

4 लेन पुल से बदलेगी शहर की रफ्तार

नए पुल के निर्माण से सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधरेगी। सुमेरपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा। भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षित होगी। बरसात में शहर का संपर्क बाधित नहीं होगा। आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रास्ता मिलेगा। शहर को अब जल्द इस पुल के बनने का इंतजार रहेगा।

इस प्रकार समझें

-बाड़ी नदी पर पुल की डीपीआर जुलाई 2023 में तैयार की गई थी।
-यह पुल कवाड़ सर्कल से नया बस स्टैंड की तरफ बनेगा।
-1 अगस्त 2023 को मुख्य अभियंता (पुल) ने निर्माण का निरीक्षण कर फिजीबिलीटी देखी।
-हाई-लेवल पुल बनने से पाली के शहरी विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

घोषणा के बाद खुशी का माहौल

घोषणा होते ही शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने इसे पाली के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। लोगों ने कहा कि अब हर मानसून के साथ जुड़ा डर खत्म होगा और शहर को सुरक्षित व स्थायी पुल की सुविधा मिलेगी।