6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली के 65 वार्ड में होंगे 450 ब्लॉक, हर ब्लॉक में 180 मकान

पाली

image

Rajeev Dave

Feb 16, 2026

ensus 2027

पाली शहर का नजारा।

जिले में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई है। नगर निकायों के साथ जिला प्रशासन 1 मई से शुरू होने पहले चरण को अंतिम रूप देने में लगे है। जनगणना के लिए पाली शहर के 65 वार्ड को 450 ब्लॉक में बांटा जा रहा है। हर ब्लॉक में 700 से 800 व्यक्ति या 150 से 180 मकान होंगे। इन सभी ब्लॉक में 450 प्रगणक लगसाए जाएंगे। इसके साथ ही 50 सुपरवाइजर नियुक्त होंगे। पाली शहर स्तर पर 7 फील्ड ट्रेनर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनगणना के पहले चरण में 1 से 15 मई तक स्व गणना की जाएगी। इसके बाद प्रगणक 16 मई से 15 जून तक घर-घर जाकर मकानों की सूची बनाएंगे। गणना करेंगे। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू किया जाएगा।

हर दस प्रगणक पर एक सुपरवाइजर

जनगणना का कार्य बेहतर तरीके से हो, इसके लिए 10 प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर होगा। जो उनके सभी कार्यों को पूरा कराने में सहयोग करेंगे। पाली शहर में इस कार्य के लिए सांख्यकी अधिकारी प्रवीण सिंह, सहायक नगर नियोजक इन्द्रजीत पंचारिया, कनिष्ठ अभियंता योगेश प्रजापत व खालिद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस तरह बनाए जा रहे ब्लॉक

ब्लॉक का निर्माण करने के लिए शहर, गांव व वार्ड के मानचित्र का उपयोग किया गया है। ब्लॉक की सीमा तय करने में प्रमुख गलियों, सड़कों, चौराहों, नदी, नहर, भूभि चिह्नों आदि का ध्यान रखा है। शहर में स्लम क्षेत्र होने पर उसका ब्लॉक अलग से बनाया जा रहा है। इसके अलावा भी अन्य कुछ बातों का ध्यान रखा गया है। जिससे किसी तरह की गलती नहीं हो और प्रगणक आसानी से जनगणना कर सके।

यह किया गया निगर निगम ने

-निगम स्तर पर जनगणना सेल का गठन।

-बैंक खाता खुलवाया गया है।

-ब्लॉकों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण। इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

-फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति।

-प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए मास्टर डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जनगणना करने के लिए शिक्षकों व लिपिकों आदि सरकारी कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी।

इनका कहना है

जनगणना को लेकर ब्लॉक बनाने का कार्य लगभग कर लिया है। यह कार्य दो चरणों में किया जाना है। जिसकी तैयारी की जा रही है।

जितेन्द्र सोनी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम, पाली