18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget Reply 2026: बजट रिप्लाई में अलवर को बड़ा तोहफा, 750 बेड का होगा सामान्य अस्पताल, ये सौगातें भी मिली

Rajasthan Budget Reply 2026: बजट 2026-27 पर हुई सामान्य बहस के बाद उप मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दिया कुमारी ने अलवर को कई सौगातें दी हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Feb 18, 2026

Alwar Hospital News

Photo: AI generated

अलवर। बजट 2026-27 पर हुई सामान्य बहस के बाद उप मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दिया कुमारी ने अलवर को कई सौगातें दी हैं। खासकर अलवर के सामान्य चिकित्सालय में बेड संख्या बढ़ाकर 750 की गई है। इसे लेकर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सरकार का आभार जताया है।

दिया कुमारी ने जिले के गोविन्दगढ़ में सहायक अभियन्ता (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) कार्यालय खोलने की घोषणा की है। चार करोड़ रुपए की लागत से राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में ग्राम परवेणी से रैणी झाकडा सम्पर्क सड़क, गढ़ी सवाईराम दानपुर कोडिया तक 2.5 किमी डामर सडक निर्माण कार्य कराया जाएगा।

तीन करोड़ रुपए की लागत से थानागाजी में थोसड़ा रा.उ.प्रा.वि. से बैरवा बस्ती, झोपड़ा रामदेव मंदिर अनावड़ा, छोटेलाल प्रजापत के मकान, ककरोडी का बास, नयाबासी ढाणी, मुरली कोली के मकान से धमरेड़ तक 7 किमी सडक निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह 2 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में पाड़ली से गुर्जन बास होते हुए परवेणी तक 4.2 किमी डामर सडक निर्माण कार्य कराया जाएगा।

ये भी मिली सौगातें

  • 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में छिलाछो से चौपड़ा कुआं से खड़ान, ढोक होते हुए बागद वाला व नंगी वाला होते हुए मौजपुर संघ मैन रोड तक 2.2 किमी डामर सडक निर्माण कार्य कराया जाएगा।
  • 1 करोड़ 50 लाख रुपएकी लागत से अकबरपुर से कालीखोल तक 4.2 किमी सडक नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा।
  • 46 लाख रुपए की लागत से कठूमर में मिसिंग लिंक बिदरका श्मशान घाट से विदुर जी महाराज मंदिर तक 1.4 किमी सडक बनाई जाएगी।
  • 40 लाख रुपए की लागत से अलवर-राजगढ़ सडक चौधरी पेट्रोल पम्प से आवला के पास दिनी मेद की ढाणी की ओर से केसरपुर तक एक किमी डामर सडक निर्माण कार्य कराया जाएगा।
  • 28 लाख रुपए की लागत से अलवर राजगढ़ सड़क से किस्तुरी फार्म के पास से जयसमंद बांध की ओर 0.7 किमी डामर सड़क बनेगी।
  • 12 लाख रुपए की लागत से केसरपुर वाया पृथ्वीराजपुर भाखरी राजगढ़ सड़क से जयसमंद बांध के नीचे से होते हुए पीएचईडी ऑफिस तक 0.3 किमी सडक बनाई जाएगी।