
Photo: AI generated
अलवर। राजस्थान के अलवर शहर में हनुमान सर्किल पर नए बस स्टैंड के लिए जमीन का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यूआइटी को 7 करोड़ रुपए का चेक दिया है। अब जमीन परिवहन निगम के कब्जे में आ जाएगी और उसके बाद अप्रेल में बस स्टैंड के लिए काम शुरू हो जाएगा।
मास्टर प्लान 2021 में नया बस स्टैंड हनुमान सर्किल पर बनाने का प्रस्ताव था। इस मामले को राजस्थान पत्रिका ने उठाया, तो यहां के जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से लिया और उसके बाद पिछले जारी हुए बजट में इसकी घोषणा कराई। साथ ही 62 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दी गई, लेकिन जमीन का पेच फंसा हुआ था।
यूआइटी व परिवहन निगम पत्राचार में फंसे हुए थे। इस मामले को भी पत्रिका ने मुद्दे की तरह उठाया, तो यूआइटी ने निगम से 7 करोड़ रुपए जमीन के लिए मांगे, जिसे निगम ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी। पहले परिवहन निगम टुकड़ों में यह राशि देने जा रहा था, लेकिन अब एकमुश्त यह पैसा दिया गया है। इसकी प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की गई।
यूआइटी के उप सचिव जीतेंद्र नरूका के समक्ष अलवर डिपो की मुख्य प्रबंधक सपना मीणा, मत्स्य नगर डिपो से सलमा की बैठक हुई और उसके बाद राशि देने की प्रक्रिया पूरी की गई। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि जमीन जैसे ही उनके नाम हो जाएगी, उसके बाद निगम ही खुद डिपो तैयार करवाएगा।
Published on:
18 Feb 2026 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
