
बजट वर्ष 2026-27 की घोषणाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने, योजनाओं की मॉनिटरिंग बढ़ाने तथा आमजन को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. शुक्ला ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लंबित प्रस्तावों को शीघ्र निस्तारित करें। उन्होंने प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कार्यों की पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।
Published on:
17 Feb 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
