
representative picture (patrika)
अलवर शहर के बुद्ध विहार इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। मामला शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसते नजर आ रहे हैं।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित मनीष बुद्ध विहार में किराए के मकान में रहता है और मूल रूप से सुखमनहेड़ी गांव (जिला खैरथल-तिजारा) का निवासी है। 13 फरवरी को वह ड्यूटी के सिलसिले में गुरुग्राम गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर उसकी पत्नी भी बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर गांव चली गई।
14 फरवरी को लौटने पर मनीष को घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर दो चांदी की पायल, चांदी का कमरबंद, चांदी की चैन, एक चांदी का सिक्का, सोने की दो बालियां और सोने की लोंग ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
17 Feb 2026 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
