
Deputy CM Diya Kumari (Patrika Photo)
जयपुर: डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश होने के बाद राजस्थान विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए 238 नई घोषणाएं कीं। इनमें सबसे अधिक 133 घोषणाएं सड़कों से संबंधित हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के 75 हजार बच्चों की नेत्र जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। साथ ही एक लाख बालिकाओं और महिलाओं के लिए सेफ्टी ट्रेनिंग रिसॉर्स इनिशिएटिव योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, साइबर फ्रॉड से बचाव और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जाएगी।
चार दिन चली बजट बहस के बाद करीब 50 मिनट के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर उठे सवालों पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेताओं गोविंद डोटासरा, हरीश चौधरी और रोहित बोहरा की बजट को लेकर आपत्तियों का जिक्र कर उन पर निशाना साधा।
किसानों को खेत तक पहुंचने में सरकारी भूमि के कारण आने वाली बाधा दूर करने के लिए कृषि की डीएलसी दर से दो गुना कीमत पर 20 फीट पट्टी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके अलावा सड़क, पर्यटन, सौंदर्यीकरण, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में कई प्रावधान किए।
Updated on:
21 Feb 2026 12:43 pm
Published on:
18 Feb 2026 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
