18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: योग नगरी ऋषिकेश के लिए मार्च में चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें समय सारिणी

Udaipur to Rishikesh Special Train: रंगोत्सव पर्व होली पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से योग नगरी ऋषिकेश के लिए वाया जयपुर होते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 3 मार्च से, पत्रिका फोटो

उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 3 मार्च से, पत्रिका फोटो

Udaipur to Rishikesh Special Train: रंगोत्सव पर्व होली पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से योग नगरी ऋषिकेश के लिए वाया जयपुर होते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मंगलवार को उदयपुर से और बुधवार को ऋषिकेश से रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन के संचालन से इस रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

3 मार्च से स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे के अनुसार, गाडी संख्या 09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 से 31 मार्च तक 5 फेरे करेगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार को सुबह 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610 योग नगरी ऋषिकेश से उदयपुर के लिए प्रत्येक बुधवार को 4 मार्च से 1 अप्रेल तक पांच ट्रिप करेगी। यह ट्रेन 5.55 बजे योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होकर अगले दिन गुरुवार दोपहर 3.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में राणा प्रताप नगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, गुडगांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रेलसेवा में 1 सैकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनोमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे

अब सप्ताह में 4 दिन चलेगी ट्रेन

अभी तक गाडी संख्या 09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक रेलसेवा का सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और शनिवार को उदयपुर से वाया जयपुर होते हुए योगनगरी ऋषिकेश तक संचालन होता है। सप्ताह में योगनगरी ऋषिकेश से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को ट्रेन उदयपुर सिटी आती है। स्पेशल रेलसेवा से अब यह ट्रेन सप्ताह में 4 दिन संचालित होगी।