जयपुर

डिप्टी सीएम दिया कुमारी की घोषणा, अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित होगा पुष्कर

Pushkar Fair News : डिप्टी सीएम दिया कुमारी की घोषणा। अयोध्या और काशी की तर्ज पर पुष्कर विकसित होगा। विश्व के पर्यटन मानचित्र पर राजस्थान अग्रणी होगा।
2 min read
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Announced that Pushkar will be Developed on Lines of Ayodhya and Kashi

Pushkar Fair News : राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अन्तरराष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला प्रतिवर्ष पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी होगा।

पुष्कर करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला.2024 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि तीर्थराज पुष्कर का पूरे विश्व में विशिष्ट महत्व है। जगतपित ब्रह्मा की नगरी पुष्कर करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। राज्य सरकार पुष्कर के विकास के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। पुष्कर का विकास अयोध्या एवं काशी की तर्ज पर सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। पुष्कर विकास की बड़ी रूपरेखा तैयार कर कार्य किया जाएगा।

पुष्कर मेले में इस बार आए 6 लाख से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस साल 6 लाख से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक व श्रद्धालुओं ने मेले में हिस्सा लिया है। वर्ष 2019 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में आए हैं। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से हर साल मेले को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इस साल 20 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक भी मेले में आए हैं। देश के प्रत्येक व्यक्ति की भावना पुष्कर से जुड़ी हुई है। मेले और पुष्कर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पुष्कर मेले का होगा जमकर प्रचार-प्रसार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुष्कर मेले का इतना प्रचार-प्रसार किया जाएगा कि भारत आने वाला व्यक्ति पुष्कर आने की इच्छा रखे। यहां संसाधन भी उसी अनुरूप विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार देश और राजस्थान में पर्यटन विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। राजस्थान में पर्यटन विकास के लिए बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे।

Updated on:
15 Nov 2024 07:08 pm
Published on:
15 Nov 2024 07:08 pm