जयपुर

डिप्टी CM के बेटे की मौज-मस्ती का VIDEO वायरल, ‘पुलिस एस्कॉर्ट’ में बनाई रील; लोगों ने जमकर लगाई क्लास

Rajasthan News: राजस्थान के दो बड़े नेताओं के बेटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के सामने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही। वहीं पुलिस भी इनको एस्कॉर्ट करती हुई दिखाई पड़ रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 2:40 PM IST
Feature image

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बेटों की मौज-मस्ती का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजस्थान पुलिस की एक गाड़ी नेताओं के बेटों को एस्कॉर्ट करती हुई नजर आ रही है। साथ ही एक खुली जीप में चार युवक बैठे दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटा है और दूसरा युवक भजनलाल शर्मा के सामने चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज का बेटा है। हालांकि राजस्थान पत्रिका इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, राजस्थान के दो बड़े नेताओं (उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज) के बेटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के सामने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही। वहीं इस वीडियो में जयपुर पुलिस की गाड़ी रील बनाने वाले युवको को एस्कॉर्ट भी कर रही है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद राजस्थान पुलिस को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स राजस्थान पुलिस की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इनमें से एक यूजर सत्येंन्द्र का कहना है कि इन चारों की कार को एस्कॉर्ट किस वजह से मिला, ये किस पद पर हैं, इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं एक अन्य यूजर कमलेश धाकड़ का कहना है कि जब कोई महिला या गरीब आदमी पुलिस से सुरक्षा मांगे तब उनके पास समय नहीं होता है। एक यूजर ट्रू लाइन ने कमेंट किया कि ये कौनसे राजकुमार भ्रमण पर निकले है। बारिश का आनंद ले रहे हैं, आम आदमी को इन पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है, राजकुमार के लिए नियम कायदे नहीं होते हैं।

Updated on:
26 Sep 2024, 2:40 PM IST
Published on: