राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक साथ कई महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। इस एम्प्लॉयमेंट बुलेटिन में आरएएस (RAS) इंटरव्यू से लेकर विभिन्न सीधी भर्तियों के परिणाम और उत्तरकुंजी से जुड़ी बड़ी खबरें शामिल हैं।
जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक साथ छह महत्वपूर्ण भर्तियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और कार्यक्रम जारी किए हैं। इनमें RAS 2024 के सातवें चरण के इंटरव्यू, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती का परिणाम और जूनियर केमिस्ट भर्ती में पदों की वृद्धि जैसी बड़ी खबरें प्रमुख हैं।
आइए जानते हैं इन सभी 6 भर्तियों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट:
RPSC ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी कर दी है। 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले 186 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस (RAS) एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित हो गया है।
कॉलेज शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पदों हेतु भी साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा की गई है:
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अंतर्गत कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती-2025 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने शुद्धि पत्र जारी कर पदों की संख्या में वृद्धि की है।
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती-2024 के अंतर्गत गणित विषय के उन 19 अभ्यर्थियों को आयोग ने एक और अवसर दिया है, जिन्होंने निर्धारित समय में विस्तृत आवेदन ऑनलाइन नहीं भरा था।
आयोग ने सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजियाँ वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।
RPSC ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार या दस्तावेज सत्यापन के समय फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों का होना अनिवार्य है। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।