Rajasthan Politics : राजस्थान की सियासत में परिवारवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं। राजस्थान में हर छठा नेता परिवारवाद से जुड़ा है। लिस्ट में नाम देखेंगे तो चौंक जाएंगे।
Rajasthan Politics : राजस्थान की सियासत में परिवारवाद की जड़ें गहरी हैं। चुनावी मंचों से नेता भले ही परिवारवाद खत्म करने की बात करते हों, लेकिन हकीकत यह है कि इसका असर कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। राज्य में विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में कुल 235 सीटें हैं, जिनमें से एक सीट रिक्त है। इनमें से 43 विधायक-सांसद ऐसे हैं, जिनके सियासी सफर की शुरुआत परिवार की वजह से हुई। हर छठा जनप्रतिनिधि सीधेतौर पर परिवारवाद का वारिस है।
एडीआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इसका ज्यादा असर राजस्थान की विधानसभा में नजर आता है। 199 विधायकों में से 32 परिवारवाद की छाया से राजनीति में टिके हैं। लोकसभा में 25 में से 7 व राज्यसभा में 10 में से 4 सांसद इसी श्रेणी में आते हैं। इनमें कई नाम ऐसे हैं, जिनके पिता ही नहीं बल्कि दादा-नाना तक सत्ता में छाप छोड़ चुके हैं।
राजस्थान की राजनीति में बड़े परिवारों का वर्चस्व साफ झलकता है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का परिवार, पायलट परिवार, मीणा समाज के कई नेता, मिर्धा परिवार और मेवाड़ घराने की मौजूदगी इसका उदाहरण हैं। वहीं, सोनिया गांधी का नाम भी इस सूची में शामिल है, जिनके परिवार से तीन प्रधानमंत्री देश को मिल चुके हैं। यह तस्वीर बताती है कि लोकतंत्र में जनता की पसंद से चुने गए प्रतिनिधियों में परिवार की पृष्ठभूमि का कितना गहरा असर है।
नाम - निर्वाचन क्षेत्र - पारिवारिक पृष्ठभूमि
रामस्वरूप लांबा - नसीराबाद - पिता सांवरलाल जाट सांसद-विधायक रहे
ललित मीना - किशनगंज - पिता हेमराज मीणा, पार्टी उपाध्यक्ष
अरुण चौधरी - पचपदरा - पिता अमराराम चौधरी, राज्य में मंत्री रहे
शैलेश सिंह - डीग-कुम्हेर - पिता दिगंबर सिंह, राज्य में मंत्री रहे
जगतसिंह - नदबई - पिता नटवर सिंह, केन्द्र में मंत्री रहे
अंशुमानसिंह भाटी - कोलायत - पिता महेन्द्र सिंह भाटी सांसद, दादा देवीसिंह भाटी राज्य में मंत्री रहे
अनिल कुमार शर्मा - सरदारशहर - पिता भंवरलाल शर्मा विधायक रहे
मनोज कुमार - सुजानगढ़ - पिता भंवरलाल मेघवाल, राज्य में मंत्री रहे
रोहित बोहरा - राजाखेड़ा - पिता प्रद्युम्न सिंह, राज्य में मंत्री रहे
रूपेन्द्र सिंह कुन्नर - करणपुर - पिता गुरमीत सिंह कुन्नर विधायक रहे
गुरवीर सिंह - सार्दुलशहर - दादा गुरजंट सिंह बरार, राज्य में मंत्री रहे
विद्याधर सिंह - फुलेरा - पिता हरिसिंह, विधायक रहे
अतुल भंसाली - जोधपुर - चाचा कैलाश भंसाली, विधायक रहे
हरेन्द्र मिर्धा - नागौर - पिता रामनिवास मिर्धा, दादा बलदेव राम मिर्धा केन्द्र में मंत्री रहे
हेमन्त मीणा - प्रतापगढ़ - पिता नंदलाल मीणा, सांसद और राज्य में मंत्री रहे
विश्वराज सिंह मेवाड़ - नाथद्वारा - पिता महेन्द्र सिंह मेवाड़ा सांसद रहे
वीरेन्द्र सिंह - दांतारामगढ़ - पिता नारायण सिंह विधायक रहे
समाराम गरासिया - पिंडवाड़ा-आबू - भाई लाला गरासिया विधायक रहे
सचिन पायलट - टोंक - पिता राजेश पायलट केन्द्र में मंत्री और माता रमा पायलट सांसद रहीं
झाबर सिंह खर्रा - श्रीमाधोपुर - पिता हरलाल सिंह खर्रा, राज्य में मंत्री रहे
हाकम अली खान - फतेहपुर - भाई भंवरू खां, विधायक रहे
प्रतापसिंह सिंघवी - छबड़ा - पिता प्रेमसिंह सिंघवी, विधायक रहे
अजय सिंह - डेगाना - पिता रामरघुनाथ चौधरी, सांसद रहे
प्रियंका चौधरी - बाड़मेर - दादा गंगाराम चौधरी, राज्य में मंत्री रहे
शोभारानी कुशवाह - धौलपुर - पति बनवारीलाल कुशवाह, विधायक रहे
कुमारी रीटा चौधरी - मंडावा - पिता रामनारायण चौधरी, नेता प्रतिपक्ष रहे
सिद्दी कुमारी - बीकानेर - दादा करणीसिंह बहादुर, सांसद रहे
सुशीला रामेश्वर डूडी - नौखा - पति रामेश्वर डूडी सांसद, नेता प्रतिपक्ष रहे
वसुंधरा राजे - झालरापाटन - माता विजयाराजे सिंधिया, सांसद रहीं
कल्पना देवी - लाडपुरा - पति इ्ज्येराज सिंह सांसद व पिता बृजराज सिंह सांसद रहे
दीप्ती किरण माहेश्वरी - राजसमंद - माता किरण माहेश्वरी सांसद व राज्य में मंत्री रहीं
शांता अमृतलाल मीणा - सलूंबर - पति अमृतलाल मीणा विधायक रहे
235 सीटें कुल राजस्थान में (विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा की)
43 विधायक-सांसद ऐसे हैं जिनकी सियासी सफर की शुरुआत परिवार की वजह से
199 वर्तमान विधायक
नाम - निर्वाचन क्षेत्र - पारिवारिक पृष्ठभूमि
राहुल कस्वा - चूरू - पिता रामसिंह सांसद, दादा दीपचंद व माता कमला विधायक रहीं
दुष्यंत सिंह - झालावाड़ - मां वसुंधरा राजे, दो बार सीएम रहीं
बृजेन्द्र सिंह ओला - झुंझुनूं - पिता शीशराम ओला, केन्द्र में मंत्री रहे
हनुमान बेनीवाल - नागौर - पिता रामदेव बेनीवाल और भाई नारायण बेनीवाल विधायक रहे
हरीशचन्द्र मीणा - टोंक-स.माधोपुर - भाई नमोनारायण मीणा, केन्द्र में मंत्री रहे
मंजु शर्मा - जयपुर - पिता भंवरलाल शर्मा, राज्य में मंत्री रहे
महिमा कुमारी मेवाड़ा - राजसमंद - पति विश्वराज सिंह विधायक हैं, पहले ससुर महेन्द्र सिंह व नाना मानवेन्द्र शाह सांसद रहे।
नाम - पारिवारिक पृष्ठभूमि
मुकुल बालकृष्ण वासनिक - पिता बालकृष्ण वासनिक, सांसद
रणदीप सिंह सुरजेवाला - पिता शमसेर सिंह सुरजेवाला, विधायक-सांसद
नीरज डांगी - पिता दिनेश डांगी, मंत्री रहे
सोनिया गांधी - पति राजीव गांधी, सास व नाना ससुर पीएम रहे।