जयपुर

राजस्थान में विदेशों से निवेश जुटाने का बड़ा प्लान, भजनलाल सरकार ने सीनियर IAS अफसरों को दी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan : राजस्थान सरकार ने प्रदेश में निवेश, व्यापार और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने कई IAS अधिकारियों को बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जानें किस आइएएस को किस प्रदेश और किस देश की जिम्मेदारी मिली।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 8:29 PM IST
rajasthan government entrusts big responsibility to ias
Rajasthan : सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में निवेश, व्यापार और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 IAS अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये अधिकारी अलग-अलग राज्यों और विदेशों में राजस्थान के लिए निवेश और व्यापार के अवसर तलाशेंगे। साथ ही संबंधित देशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों (NRRs) और अन्य राज्यों में पदस्थ राजस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।

सरकार ने इस संबंध में पहले जारी आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नई जिम्मेदारी तय की है। अधिकारियों को घरेलू एवं प्रवासी राजस्थानी मामलों के विभाग (DORA) के निर्देशों के अनुसार काम करना होगा।

Rajasthan : भजनलाल सरकार ने सीनियर IAS अफसरों को दी बड़ी जिम्मेदारी।

किस अधिकारी को किस राज्य और देश की जिम्मेदारी?

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।
1- गायत्री ए. राठौड़ - गोवा और सिंगापुर
2- टी. रविकांत - आंध्र प्रदेश और केन्या
3- मंजू राजपाल - बिहार और हांगकांग
4- नवीन जैन - हरियाणा और सऊदी अरब
5- कृष्ण कुणाल - झारखंड और कतर
6- रवि जैन - छत्तीसगढ़ और ऑस्ट्रेलिया
7- डॉ. रवि कुमार सुरपुर - कर्नाटक और दक्षिण अफ्रीका
8- डॉ. जोगा राम - केरल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
9- पी. रमेश - तेलंगाना और आयरलैंड
10- आरती डोगरा - उत्तराखंड और जर्मनी
11- डॉ. रोहित गुप्ता - उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन (UK)
12- आनंदि - तमिलनाडु और जापान
13- रंजन विशाल - पंजाब और स्पेन
14- अर्चना सिंह - मध्यप्रदेश और फिनलैंड-डेनमार्क
15- नकाते शिवप्रसाद मदन - महाराष्ट्र और ब्राजील
16- शिवांगी स्वर्णकार - असम और अमेरिका (USA)
17- अनुपमा जोरवाल - दिल्ली और इटली
18- रुक्मणि रियार - पश्चिम बंगाल और स्वीडन-नॉर्वे
19- हिमांशु गुप्ता - ओडिशा और युगांडा
20- अरविंद कुमार पोसवाल - हिमाचल प्रदेश और नेपाल
21- सुरेश कुमार ओला - गुजरात और स्विट्जरलैंड

निवेश बढ़ाने और प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ने पर जोर

भजनलाल सरकार की इस पहल का उद्देश्य राजस्थान में निवेश की संभावनाओं को तलाशना, कारोबार को प्रोत्साहित करना और प्रदेश के विकास के लिए देश-विदेश में संपर्क मजबूत करना है। निर्धारित अधिकारी अपने आवंटित राज्यों और देशों में संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करेंगे।

Updated on:
22 Oct 2026, 8:29 PM IST
Published on: