Jaipur Property : जयपुर का प्रॉपर्टी बाजार दिवाली से पहले गर्म है और इसके पीछे सिर्फ त्योहार नहीं, बढ़ती मांग और विकास की उम्मीदें हैं। अपना आशियाना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए कीमतें भी सज-धजकर सामने आई हैं। टोंक रोड पर मल्टीस्टोरी फ्लैट की औसत दर एक तिमाही में 10 फीसदी बढ़ गई। मानसरोवर और जगतपुरा में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एक रियल एस्टेट वेबसाइट की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में टोंक रोड पर मल्टीस्टोरी फ्लैट की औसत दर 5,992 रुपए प्रति वर्गफीट पहुंच गई। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 10 फीसदी वृद्धि हुई। मानसरोवर में औसत दर 5,667 और जगतपुरा में 5,375 रुपए प्रति वर्गफीट रही। यहां क्रमश: 5 और 4 फीसदी तिमाही वृद्धि दर्ज हुई।