जयपुर

Rajasthan Schools : राजस्थान में 16 अक्टूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय, जानें क्या है नया टाइम

Rajasthan Schools : राजस्थान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है।
2 min read
rajasthan government schools timings will change 16 oct know what new time
Rajasthan Schools : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया है।

Rajasthan Schools : राजस्थान में सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी न्यूज। स्कूल टीचर, छात्र-छात्राएं और अभिभावक अलर्ट हो जाएं। शुक्रवार 16 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का टाइम बदल रहा है। 16 अक्टूबर से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नई शीतकालीन समय-सारिणी लागू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेशानुसार राज्य के सभी एक पारी वाले स्कूलों में मय परिवर्तन की डेट में संशोधन किया गया है। शिक्षा विभाग के संशोधित निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के एक पारी में संचालित होने वाले सरकारी स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। वहीं, 15 अक्टूबर तक इन विद्यालयों में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिक्षण कार्य संचालित रहा है।

तेज गरमी के बाद शिक्षक संगठनों और अभिभावकों ने उठाई मांग

शिक्षा विभाग के अनुसार नए आदेश से पूर्व स्कूलों के समय में परिवर्तन 1 अक्टूबर से प्रस्तावित था। पर सितंबर माह में अचानक प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ गई यहीं नहीं उमस का प्रभाव भी बढ़ गया। जिसके बाद शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से भी स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग उठाई गई। जिस पर विभाग ने सहमति प्रदान की। इसके बाद विभाग ने संशोधित निर्देश जारी कर नई तारीख 16 अक्टूबर निश्चित की।

ठंड में स्कूली बच्चों को मिलेगी राहत

नए आदेश के बाद आने वाली ठंड में स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी। छात्रों को अब नए टाइम के अनुसार अपने को तैयार करना पड़ेगा। वहीं छात्र और छात्राओं को अब स्कूल जाने और आने के लिए परिवहन की नई व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही प्रधानाचार्यों और अन्य सम्बधिंत अफसरों को नए निर्देश का नियम पूवर्क पालन करना अनिवार्य है।

31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था

राजस्थान में शीतकालीन समय-सारिणी 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियां सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित की जाएंगी। हालांकि, दो पारी में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में अंतर हो सकता है।

पिछले 5 वर्षों में से 4 बार 16 अक्टूबर से बदला था स्कूल टाइमिंग

पिछले 5 वर्षों यानी 2022 से 2025 तक राजस्थान में स्कूलों के समय में अक्टूबर के दौरान बदलाव की स्थिति देखें तो एक पैटर्न साफ दिखाई देता है। सामान्य व्यवस्था के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होता है और एक पारी के स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होते हैं। लेकिन 2022, 2023 और 2024 में गर्मी के कारण समय परिवर्तन को आगे बढ़ाया गया था। 2025 के शिविरा पंचांग में 1 अक्टूबर से ही स्कूलों का समय बदला गया। इस बार शिविरा पंचाग में संशोधन किया गया और एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदला गया है।

Updated on:
15 Oct 2026 06:28 pm
Published on:
15 Oct 2026 04:28 pm