जयपुर

Rajasthan IAS-IPS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

Rajasthan IAS-IPS transfer : राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात शीर्ष शासन में बड़ा फेरबदल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 व भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

2 min read
Mar 19, 2026
फोटो पत्रिका नेटवर्क

Rajasthan IAS-IPS Transfer: जयपुर। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात शीर्ष शासन में बड़ा फेरबदल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 व भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता से पर्यटन विभाग हटा लिया है, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हटाकर खान-पेट्रोलियम जैसे महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

ऊर्जा विभाग संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव अजिताभ शर्मा को राजस्व मंडल अध्यक्ष बनाया है, वहीं मंडल अध्यक्ष पद संभाल रहे प्रमुख सचिव हेमंत कुमार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष एसीएस आलोक गुप्ता को नगरीय विकास विभाग और उनकी जगह देबाशीष पृष्टी को मंडल अध्यक्ष, हरीशचन्द माथुर लोक प्रशासन संस्थान महानिदेशक राजेश कुमार यादव को स्कूल व संस्कृत शिक्षा विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव, वी सरवन कुमार को जयपुर संभागीय आयुक्त, आनंदी को वाणिज्यिक कर आयुक्त व डिस्कॉम्स अध्यक्ष आरती डोगरा को ऊर्जा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयपुर के संभागीय आयुक्त पूनम का तबादला महिला बाल विकास विभााग सचिव के पद पर किया है। विज्ञान प्रोद्योगिकी विभाग के सचिव वी सरवन कुमार का तबादला जयपुर संभागीय आयुक्त के पद पर किया है।

यहां देखें IAS तबादला सूची

9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 9 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार चूनाराम जाट को बाड़मेर का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं संजीव नैन को पुलिस उपायुक्त (क्राइम) जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लगाया गया है। योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अनिल कुमार को 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर का कमांडेंट बनाया गया है। हनुमान प्रसाद मीणा को जयपुर ग्रामीण का एसपी नियुक्त किया गया है। कावेंद्र सिंह सागर को झुंझुनूं का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में पीयूष दीक्षित को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर का एसपी लगाया गया है। जयेष्ठा मैत्रयी को सवाईमाधोपुर और निश्चय प्रसाद एम को चूरू जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके साथ ही 13 मार्च को जारी पूर्व तबादला आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

यहां देखें IPS तबादला सूची

Updated on:
19 Mar 2026 10:59 pm
Published on:
19 Mar 2026 10:30 pm
Also Read
View All