जयपुर

Rajasthan: बिना रजिस्ट्रेशन बेच रहे मकान-भूखंड… रेरा का अब ब्रोकर पर भी शिकंजा, यहां करें शिकायत

राजधानी जयपुर सहित अजमेर, उदयपुर, अलवर जैसे बड़े शहरों में रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) रजिस्ट्रेशन और लेआउट प्लान स्वीकृत हुए बिना ही विला और भूखंड बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
2 min read
Jul 26, 2025
रेरा का अब ब्रोकर पर भी एक्शन, पत्रिका फोटो
रेरा का अब ब्रोकर पर भी एक्शन, पत्रिका फोटो

Real Estate Regulatory Authority (RERA): राजधानी जयपुर सहित अजमेर, उदयपुर, अलवर जैसे बड़े शहरों में रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) रजिस्ट्रेशन और लेआउट प्लान स्वीकृत हुए बिना ही विला और भूखंड बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बिल्डर ऐसे आवास-भूखंड को बेचने के लिए एजेंट्स (ब्रोकर) को आगे कर रहे हैं। अब रेरा ने एजेंटों पर भी शिकंजा कसते हुए ऐसे ब्रोकर की सूचियां बनाना शुरू कर दिया है जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

ये हैं नियम

नियमानुसार बिल्डर व डवलपर्स के साथ रियल एस्टेट एजेंट को भी रेरा में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके बिना कोई भी ब्रोकर जमीन, प्लॉट, फ्लैट बेचने की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता। ऐसा करते पाए जाने पर 5 लाख रुपए पेनल्टी व सजा दोनों का प्रावधान है।

पम्फलेट पर नजर

शहरों में कई जगह प्रॉपर्टी बेचने से जुड़े पम्फलेट बांटे जा रहे हैं। कई जगह तो बुकिंग पर लक्की ड्रा के जरिए कई इनाम जीतने का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसमें न तो रेरा रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित है और न ही स्वीकृत नक्शा। एजेंट ने अपना मोबाइल नम्बर लिखा हुआ है। ऐसे पम्फलेट पर नजर है।

यहां करें शिकायत

रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी का मुख्यालय जयपुर के उद्योग भवन परिसर में है। यहां फोन नम्बर 0141-2851900 पर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा complaint. rera@rajasthan. gov. in पर ई-मेल कर सकते हैं।

Updated on:
26 Jul 2025 09:33 am
Published on:
26 Jul 2025 09:33 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग