जयपुर

टीबी उन्मूलन में राजस्थान ने किया नाम रोशन, 8 जिलों को मिला पुरस्कार

राजस्थान के 8 जिलों को सब नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2022 कैटेगरी में पुरस्कार मिला है।
less than 1 minute read
Mar 24, 2023
टीबी उन्मूलन में राजस्थान ने किया नाम रोशन, 8 जिलों को मिला पुरस्कार
टीबी उन्मूलन में राजस्थान ने किया नाम रोशन, 8 जिलों को मिला पुरस्कार

जयपुर। राजस्थान के 8 जिलों को सब नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2022 कैटेगरी में पुरस्कार मिला है। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी में वन वर्ल्ड टीबी समिट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। कार्यक्रम में राजस्थान के 4 जिलों ने रजत एवं चार जिलों ने कांस्य पदक दिया गया है। बारां, भीलवाड़ा, जालौर, जैसलमेर, को रजत पदक एवं बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ को कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया है। राज्य सरकार की ओर से सुधीर कुमार शर्मा, मिशन निदेशक एनएचएम ने यह पुरस्कार प्राप्त किए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने टीबी उन्मूलन की सेवाओं में केंद्रीय स्तर पर प्रदेश के 8 जिलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी हैं और एकजुट होकर टीबी रोग को हराने की जंग जारी रखने का आव्हान किया है। भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु वर्ष 2025 का लक्ष्य रखा गया है, इसी संदर्भ में राज्य के 12 जिलों में टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा एवं किए गए आवेदन के प्रमाणीकरण के लिए राजस्थान में सर्वे किया गया, जिसके आधार पर राज्य ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। पिछले वर्ष राज्य के बाड़मेर जिले को सिल्वर कैटेगरी एवं प्रतापगढ़, बारां, सीकर को ब्रोंज कैटेगरी में यह पुरस्कार मिल चुका है।

Updated on:
24 Mar 2023 08:18 pm
Published on:
24 Mar 2023 08:18 pm