जयपुर

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया जीत का फॉर्मूला, इन दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव से पहले बीजेपी ने सीक्रेट रणनीति तैयार की है। सीएम भजनलाल शर्मा खुद मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं।

2 min read
Mar 03, 2026
Rajasthan Panchayat Elections 2026 (Patrika File Photo)

Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान में 'गांव की सरकार' चुनने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रदेश की 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बिसात बिछा दी है।

बता दें कि सत्ता और संगठन ने मिलकर एक ऐसी 'सीक्रेट रणनीति' तैयार की है, जिसका मकसद न केवल जीत हासिल करना है, बल्कि विपक्ष के किलों को भी ढहाना है। अब बस इंतजार है तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी तारीखों के औपचारिक एलान का।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव: मतदान व्यवस्था में बड़ा और अहम बदलाव

दिग्गजों के हाथ में कमान: राठौड़, चतुर्वेदी और तिवाड़ी संभालेंगे मोर्चा

बीजेपी ने इस बार पंचायत चुनावों की जिम्मेदारी अपने सबसे अनुभवी और रणनीतिकार नेताओं को सौंपी है। पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत चुनाव समितियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

इन नेताओं ने ही परिसीमन और पुनर्गठन को लेकर पार्टी की सिफारिशें तैयार की हैं। ताकि चुनावों में बीजेपी को अधिकतम भौगोलिक और राजनीतिक लाभ मिल सके।

  • राजेंद्र राठौड़ (पूर्व नेता प्रतिपक्ष): जमीनी राजनीति के माहिर खिलाड़ी।
  • अरुण चतुर्वेदी (अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग): संगठन और सत्ता के बीच समन्वय के विशेषज्ञ।
  • घनश्याम तिवाड़ी (राज्यसभा सांसद): नीतिगत और कानूनी बारीकियों के जानकार।

CM भजनलाल शर्मा का 'संभाग प्लान'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद इन चुनावों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सभी संभागों के प्रमुख नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों का एकमात्र एजेंडा पंचायत चुनाव 2026 था। मुख्यमंत्री का जोर इस बात पर है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा मतदान केंद्र तक पहुंचे।

विस्तारकों ने टटोली जनता की नब्ज

रणनीति बनाने से पहले बीजेपी ने हर विधानसभा स्तर पर 'विस्तारक' तैनात किए थे। इन विस्तारकों का काम केवल पार्टी के कार्यक्रम चलाना नहीं था, बल्कि जमीन पर जनता की नाराजगी और उम्मीदों को समझना था। विस्तारकों की ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों के चयन और प्रचार के मुद्दों का खाका खींचा गया है।

अगले महीने बज सकता है चुनावी बिगुल

राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 4.02 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश की 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में अगले महीने चुनाव होने की पूरी संभावना है।

कार्यकाल का गणित: कब-कहां होंगे चुनाव?

वर्तमान में 12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों का कार्यकाल अभी बाकी है, जो अलग-अलग चरणों में पूरा होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही चुनाव आयोग कार्यक्रम जारी करेगा, वैसे ही प्रभारी और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

  • 5 सितंबर तक: 6 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों का समय पूरा होगा।
  • 29 अक्टूबर तक: 2 जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों का कार्यकाल खत्म होगा।
  • 22 दिसंबर तक: 4 जिला परिषद और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होगा।

किस जिले में कितनी पंचायत और पंचायत समिति

क्र.जिलापंचायत समितिग्राम पंचायत
1अजमेर10261
2अलवर11390
3बालोतरा11448
4बांसवाड़ा16549
5बारां10280
6बाड़मेर17625
7ब्यावर7216
8भरतपुर7252
9भीलवाड़ा16511
10बीकानेर15453
11बूंदी8235
12चित्तौड़गढ़11359
13चुरू13478
14दौसा14362
15डीग5220
16धौलपुर6224
17डीडवाना-कुचामन9298
18डूंगरपुर14442
19गंगानगर11409
20हनुमानगढ़10325
21जयपुर22597
22जैसलमेर10226
23जालोर14433
24झालावाड़8270
25झुंझुनूं14389
26जोधपुर23649
27करौली11309
28खैरथल-तिजारा6180
29कोटा6210
30कोटपूतली-बहरोड़8238
31नागौर12347
32पाली9303
33फलोदी9305
34प्रतापगढ़8277
35राजसमंद9280
36सलूंबर7207
37सवाईमाधोपुर8262
38सीकर16449
39सिरोही8223
40टोंक8282
41उदयपुर20590
कुल45714,403

ये भी पढ़ें

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर क्यों हो रही सियासत? कांग्रेस बोली- बाबाओं के दबाव में सरकार

Published on:
03 Mar 2026 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर