जयपुर

राजस्थान पुलिस इंस्पेक्टर तबादला सूची: जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती

Rajasthan Police Transfer List: राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा तबादला सूची जारी की गई है। किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Jul 12, 2026
Rajasthan Police
राजस्थान पुलिस मुख्यालय (File Photo)

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी तबादला सूची के तहत प्रदेश की विभिन्न रेंजों में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों को भेजा गया है। अजमेर रेंज में प्रशिक्षण निदेशालय से किताब और एसओजी जयपुर से मुकेश कुमार शर्मा को तैनात किया गया है। बीकानेर रेंज की जिम्मेदारी अब उदयपुर रेंज से आए संजय सिंह और एटीएस/एएनटीएफ से आए रामविलास विश्नोई को सौंपी गई है। भरतपुर रेंज में भी चार नए चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें अजमेर रेंज से पूरणमल मीणा, कोटा रेंज से अनिल कुमार गौतम, जयपुर रेंज से मांगेलाल और जीआरपी रेंज से रामकेश मीना शामिल हैं। इसी क्रम में जोधपुर रेंज में पृथ्वीपाल सिंह, कोटा रेंज से नरेश कुमार निर्वाण, उदयपुर रेंज से रमेश कुमार सर्वटा और लीगल सैल से महेश श्रीमाली को लगाया गया है। कोटा रेंज में रामनारायण भंवरिया, विनोद सामरिया, महावीर प्रसाद मीणा, भंवर सिंह जाखड, हनुमान सहाय वर्मा, जयकिशन सोनी और हमीर सिंह को नई पोस्टिंग मिली है, जबकि शकील अहमद और दलीप कुमार खदाव को उदयपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट सहित जयपुर रेंज में बड़ी तैनातियां

जयपुर रेंज में पुलिस मुख्यालय ने सबसे ज्यादा अधिकारियों को भेजा है, जिसमें कैलाश चन्द्र, रामसिंह यादव, रामावतार मीना, मोतीलाल शर्मा, अवतार शर्मा, प्रेमप्रकाश, लक्ष्मीचन्द वर्मा, रमेश चन्द्र मीना, महीराम बिश्नोई, युधिष्ठर, पुष्पेन्द्र बंशीवाल और गौरव कुमार को शामिल किया गया है। वहीं, जयपुर आयुक्तालय (कमिश्नरेट) में मानवेन्द्र सिंह भाटी, रघुवीर सिंह, रामशरण और बृजेश सिंह को पदस्थापित किया गया है, जबकि जोधपुर आयुक्तालय में मूल सिंह भाटी और सुरेश चौधरी को नई जिम्मेदारी मिली है।

एसओजी, एटीएस, साइबर विंग और एजीटीएफ को मिले नए विंग कमांडर

महत्वपूर्ण विंग्स की बात करें तो स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) जयपुर में राधारमन गुप्ता, उम्मेद सिंह, श्रीमती मुकेश, अब्दुल वहीद और विनोद कुमार जाखड को तैनात किया गया है। देश और राज्य की सुरक्षा से जुड़ी एटीएस (एटीएस) और एएनटीएफ (एएनटीएफ) विंग में सहीराम यादव, सुनिता सैनी, राजेश कुमार मीना, हरिराम मीना, राजेश कुमार राव और माधोसिंह गुर्जर को भेजा गया है। आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय में अंतिम शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, मुकेश कुमार वर्मा और मोहम्मद रफीक की तैनाती की गई है, जबकि दामोदर वर्मा को सीसीपीएस साइबर क्राइम में लगाया गया है। सीआईडी सीबी में गोपाल रामचन्दानी और अजीत बागडोलिया को नई भूमिका मिली है। इसके अतिरिक्त, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) जयपुर में गुलजारी लाल मेघवाल व जितेन्द्र कुमार डोरिया को तैनात किया गया है और ईश्वरानन्द को जीआरपी रेंज की कमान सौंपी गई है।

Updated on:
12 Jul 2026 12:23 am
Published on:
12 Jul 2026 12:11 am