जयपुर

खेलमंत्री अशोक चांदना घायल, पोलो खेलते वक्त हुआ हादसा, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

कैवेलरी ग्राउंड पर चल रहा था पोलो मैच, तीसरे चक्कर में हुआ हादसा, पोलो गेंद नाक पर लगने से चोटिल हुए खेलमंत्री चांदना

less than 1 minute read
खेलमंत्री अशोक चांदना घायल, पोलो खेलते वक्त हुआ हादसा, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

देवेन्द्र सिंह राठौड़ / जयपुर. खेलमंत्री अशोक चांदना ( Ashok Chandna ) गुरुवार को कैवेलरी ग्राउंड पर पोलो खेलते वक्त नाक पर गेंद लगने से चोटिल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में एसएमएस अस्पताल ( SMS Hospital ) ले जाया गया। जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

सूत्रों के मुताबिक करीब शाम 4.15 बजे से थिंक इंक बनाम चांदना ग्रुप में खेलमंत्री अशोक चांदना गु्रप ओर से खेलने उतरे। तीसरे चक्कर में 5.20 मिनट का खेल चल रहा था। इस बीच थिंक इंक की ओर पोलो खिलाड़ी मैजिनी ने गोल की तरफ गेंद को मारा तो गोल बचाने के चक्कर में चांदना ग्रुप के पोलो खिलाड़ी सन्नी गेंद पर जैसे ही शॉट लगाया तो गेंद सामने खड़े खेलमंत्री अशोक चांदना के नाक के करीब लगी। इतने में तुरंत उनके नाक से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस में चिकित्साकर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें सवाईमान सिंह अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

Published on:
03 Oct 2019 08:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर