जयपुर

Rajasthan Thunderstorm : राजस्थान में आंधी-तूफान से 5 व्यक्तियों की मौत, हाड़ौती में दिखा ‘ब्रह्म धनुष’

Rajasthan Thunderstorm : राजस्थान में शनिवार को उठे आंधी-तूफान से 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। रामदेवरा दर्शन करने जा रही कार तेज हवा के बीच बस से टकराई जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं निंबाड़ा गांव में एक छात्र की भी मौत हुई।

3 min read
पाली, फलोदी जिले के मंडला कला के पास 85 मील पर निजी बस-कार की टक्कर। फोटो पत्रिका

Rajasthan Thunderstorm : प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर शनिवार को पूरे परवान पर रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, संगरिया (हनुमानगढ़), चूरू, सीकर, फलोदी, नागौर, बाड़मेर, अलवर, उदयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में दोपहर बाद चली धूल भरी आंधी ने शहरों को मिट्टी कर दिया। तेज अंधड़ से बीकानेर, चूरू और नागौर में जीरो विजिबिलिटी हो गई। दिन में ही अंधेरा छा गया। अंधड़ के बाद मेघगर्जन और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। वहीं राजस्थान में शनिवार को उठे आंधी-तूफान से 5 व्यक्तियों की मौत हो गई।

पश्चिमी राजस्थान में शनिवार रात उठे बवंडर ने पाली से रामदेवरा दर्शनार्थ जा रहे चार युवाओं की जान ले ली। तूफान के कारण जोधपुर जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। देचू क्षेत्र के मंडला कला के पास 85 मील पर निजी बस और कार की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 3 घंटे में 60-80 KMPH गति से तूफानी हवा-बारिश का अनुमान, IMD का डबल अलर्ट

जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम उस समय हुई जब तेज हवाओं के बीच एक कार और निजी बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला।

सूचना पर पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में दलपत कुमार निवासी बापू नगर सुमेरपुर, अशोक राम पुत्र बाबूलाल निवासी बापू नगर पालड़ी जोड़ सुमेरपुर, प्रकाश पुत्र नरसा राम निवासी बापू नगर पालड़ी सुमेरपुर जिला पाली व एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोविंद पुत्र हिराराल निवासी बापू नगर पालड़ी जोड़ सुमेरपुर गंभीर घायल हो गया, जिसे जोधपुर एमडीएम अस्पताल में रेफर किया।

कार में जा रहे थे रामदेवरा

कार सवार पांचों युवक पाली जिले से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को कारण माना जा रहा है।

तीन बहनों के इकलौते भाई की पेड़ की शाखा गिरने से मौत

पाली में शनिवार रात आए तेज अंधड़ ने निंबाड़ा गांव के एक परिवार की जिंदगी में ऐसा दर्द भर दिया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। परिवार का इकलौता बेटा 16 वर्षीय जिग्नेश अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार जिग्नेश शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद पास ही स्थित एक इमली के पेड़ के पास चली गई। वह गेंद लेने वहां पहुंचा ही था कि अचानक तेज अंधड़ के कारण पेड़ की एक बड़ी शाखा टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आस-पास मौजूद बच्चे कुछ समझ ही नहीं पाए।

शाखा गिरने की तेज आवाज और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल जिग्नेश को तत्काल पाली के बांगड़ जिला अस्पताल ले लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिग्नेश तीन बहनों के बीच वह परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अस्पताल में पिता मादाराम सरगरा बार-बार बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोते रहे।

इधर, यूपी-बिहार में 60 से अधिक की मौत

नई दिल्ली. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत कई शहरों के हवाई अड्‌डों से उड़ानें प्रभावित हुई। उत्तर प्रदेश-बिहार में तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

हाड़ौती में दिखा 'ब्रह्म धनुष'

कोटा जिले के केवल नगर, बारां जिले के अंता और मांगरोल क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूर्य के चारों ओर सतरंगी घेरा नजर आया, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। जानकारी के अनुसार यह एक खगोलीय घटना है जो मौसम परिवर्तन का संकेत है।

सूरज की रोशनी जब बादलों में मौजूद लाखों छोटे बर्फ के क्रिस्टल से गुजरती है, तो 22 डिग्री के कोण पर मुड़ जाती है और सूर्य के चारों ओर यह गोल रिंग दिखाई देती है। स्थानीय बोलचाल कोटा. केवल नगर में दिखा नजारा। और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे ब्रह्म धनुष भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें

Hanuman Beniwal : सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में बदलाव, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 3 पीएसओ हटाए
Published on:
31 May 2026 07:35 am
Also Read
View All