जयपुर

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पर नया अपडेट, सुप्रीम कोर्ट पहुंची भजनलाल सरकार

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान सरकार 309 में से 113 नगरीय निकायों का चुनाव टलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Rajasthan urban body elections New update Bhajanlal government approaches Supreme Court
नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट की इमारत की फाइल फोटो।

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान सरकार 309 में से 113 नगरीय निकायों का चुनाव टलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में कहा कि हाईकोर्ट ने 113 निकायों का परिसीमन रद्द किया है, ऐसे में यहां चुनाव कराने के लिए समय बढ़ाया जाए। हालांकि अभी तक सुनवाई की तारीख तय नहीं है।

113 निकायों में वार्डों की आंतरिक सीमाओं में हुआ बदलाव

कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं, राजस्थान सरकार ने 113 के लिए समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। इन 113 निकायों में वार्डों की संख्या तो नहीं बदली गई थी, लेकिन इनकी आंतरिक सीमाओं में बदलाव किया था।

15 अप्रेल तक चुनाव कराने का निर्देश

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत और नगर निकायों के चुनाव 15 अप्रेल तक कराने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
26 Feb 2026 07:54 am
Published on:
26 Feb 2026 07:05 am