24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Private Bus Strike : पीएम मोदी की रैली को बड़ा झटका, निजी बस यूनियन ने लिया यह बड़ा फैसला

Rajasthan Private Bus Strike : राजस्थान बस ऑपरेटर यूनियन के आह्वान पर प्रदेशभर में सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू हो गया। यूनियन पदाधिकारियों ने यह बड़ा निर्णय लिया है कि 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए कोई भी निजी बस उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। जिसके बाद प्रशासन में हलचल मच गई है।

2 min read
Google source verification
PM Modi Kayad Vishram Sthali Ajmer rally Big blow union refuses to provide private bus

अजमेर। घूघरा घाटी में प्रदर्शन करते अजमेर बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Private Bus Strike : राजस्थान बस ऑपरेटर यूनियन के आह्वान पर अजमेर सहित प्रदेशभर में सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू हो गया। अजमेर से दिल्ली, अहमदाबाद, देहरादून, हरिद्वार, कानपुर और जम्मू-कश्मीर समेत कई प्रमुख रूटों की निजी बस सेवाएं ठप रहेंगी। इसके साथ ही यूनियन पदाधिकारियों ने यह बड़ा निर्णय लिया है कि 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए कोई भी निजी बस उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। जिसके बाद प्रशासन में हलचल मच गई है।

परिवहन विभाग की मनमानी से ऑपरेटर हड़ताल को मजबूर

अजमेर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग की मनमानी से ऑपरेटर हड़ताल के लिए मजबूर हुए हैं। सोमवार शाम को अजमेर बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घूघरा घाटी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अध्यक्ष प्रभू भाई, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, महामं6ी महेश गुप्ता, सचिव संजय सिंघल समेत कई लोग मौजूद थे।

पीएम मोदी की सभा में नहीं जाएंगी निजी बसें

यूनियन पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया है कि 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए कोई भी निजी बस उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।

परेशान होंगे यात्री

अजमेर बस ऑनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश के अनुसार, अजमेर से प्रतिदिन 60 से अधिक लंबी दूरी की निजी बसें विभिन्न राज्यों के लिए संचालित होती हैं। इनसे रोजाना साढ़े 3 से 4,000 यात्री सफर करते हैं।

28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली पर पीएम मोदी की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। अजमेर के जिला कलक्टर लोक बंधु ने निर्देश दिए कि जनसभा में 2 लाख से अधिक जनभागियों की सहभागिता प्रस्तावित है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बैठक में अन्य जिलों से आने वाले जनभागियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। प्रत्येक बस में कर्मचारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।