23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vasundhara Raje : बालाजी मेरे आराध्य, प्रतिमा अनावरण का मिला मौका, सौभाग्य है… : वसुंधरा राजे

Vasundhara Raje : अजमेर के मदनगंज-किशनगढ़ के बालाजी धाम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बालाजी मेरे आराध्य, मेरा सौभाग्य है कि आराध्य की प्रतिमा के अनावरण का मौका मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
Vasundhara Raje said Balaji is my idol I am fortunate to have got opportunity to unveil his statue

किशनगढ़. मयूरा सिटी में बालाजी धाम में स्थापित 41 फीट ऊंची बालाजी की प्रतिमा व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। फोटो पत्रिका

Vasundhara Raje : अजमेर के मदनगंज-किशनगढ़ के बालाजी धाम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बालाजी मेरे आराध्य, मेरा सौभाग्य है कि आराध्य की प्रतिमा के अनावरण का मौका मिला। प्रभु श्रीराम की सेवा करना, रामजी के लिए सब कुछ करना ही उनका ध्येय रहा। हनुमानजी की भक्ति से प्रभु श्रीराम को पाया जा सकता है।

मां भारती रक्षा मंच संस्थान व सनातन परिवार के तत्वावधान में रविवार को मयूरा सिटी बालाजी धाम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुख्य आतिथ्य व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में 41 फीट ऊंची बालाजी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हुआ।

भारत की दुनिया में अलग पहचान

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि हिंदू धर्म में भारतीय संस्कृति में संस्कारों से ओत-प्रोत शिक्षा बच्चों को दी जाती है। इसके कारण ही भारत की दुनिया में अलग पहचान है।

हनुमान महिमा को विस्तार से बताया

कार्यक्रम में श्रीमद् जगतगुरु विष्णु स्वामी विजयराम देवाचार्य बल्लभगढ़ वालों ने आशीर्वचन में हनुमान महिमा को विस्तार से बताया। पुष्कर के संत समताराम ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम सब एक बनें, नेक बनें और संगठित होकर गोमाता की सेवा करें।

धोक लगाकर लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम से लौटते समय समीप ही स्थित दादीधाम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी सहित विशिष्टजन ने दादीधाम में विराजित रानी सती, सालासर बालाजी, गणेशजी महाराज व शिव पंचायत के धोक लगाकर आशीर्वाद लिया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग