24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer: बीमार ‘सर’ बनकर एक लाख रुपए हड़पे, टेक्स्ट मैसेज भेजकर कराया 4 बार पेमेंट

Cyber crime: अजमेर शहर के अलवरगेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बीमार होने और खुद को पीड़ित का बॉस होने का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 54 वर्षीय व्यक्ति से एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

less than 1 minute read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Cyber crime: अजमेर शहर के अलवरगेट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बीमार होने और खुद को पीड़ित का बॉस होने का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 54 वर्षीय व्यक्ति से एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू की है।

'सर' बताकर की ठगी

बिहारी गंज सात पीपली बालाजी मंदिर के पास गली नम्बर 4 निवासी रामगोपाल शर्मा (54) ने अलवर गेट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 फरवरी रात करीब सवा 8 बजे मोबाइल पर अज्ञात कॉलर ने कॉल कर स्वयं को उनका ‘सर’ (अधिकारी) बताकर बीमार होने से अस्पताल में भर्ती होना बताया।

उसने कहा कि वह कुछ रुपए भेज रहा है लेकिन पेमेंट नहीं हो पा रहा, इसलिए मदद करें। इसके बाद ठग ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए 45 हजार रुपए और 50 हजार रुपए का संदेश भेजा। झांसे में आकर रामगोपाल ने बताए मोबाइल नंबर पर चार बार में एक लाख रुपए पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।

बैंक खाता देखा तो ठगी का पता चला

अगली सुबह जब उन्होंने बैंक बैलेंस देखा तो खाते से एक लाख रुपए निकल चुके थे। संदिग्ध नंबर पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। बाद में उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला। पुलिस ने बीएनएस की धारा 319(2), 318(4) में प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू किया।

पत्रिका अलर्ट-आमजन रहें सावधान

थानाप्रभारी नरेन्द्रसिंह जाखड़ ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या टैक्स/रिफंड के नाम पर भेजे गए संदेशों पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के किसी को भी ऑनलाइन भुगतान न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सम्पर्क करें या निकटतम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।