
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका
RGHS : महीनों से दवा के लिए भटक रहे सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में लंबित भुगतान को लेकर उठे विवाद के बाद राज्य सरकार ने करीब 250 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।
राजस्थान पत्रिका में "7 फरवरी के अंक में 800 करोड़ रुपए बकाया, मेडिकल स्टोर्स से खाली हाथ लौट रहे पेंशनर्स" शीर्षक से प्रकाशित समाचार में बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उजागर करते हुए मरीजों की परेशानी को बताया गया था।
भुगतान अटकने के कारण शहर और जिलों में कई मेडिकल स्टोर्स ने आरजीएचएस कार्ड पर दवा देना सीमित या बंद कर दिया था। इसके कारण बुजुर्ग पेंशनर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को निजी खर्च पर दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं। कई परिवारों ने बताया कि जीवनरक्षक दवाओं के लिए उन्हें उधार तक लेना पड़ा।
योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने कहा कि शेष भुगतान की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
Published on:
24 Feb 2026 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
