23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, 21 IPS का तबादला; जोधपुर कमिश्नर बदले, जयपुर रेंज की नए IG को कमान

IPS transfer list: जयपुर। राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बीच सोमवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के महानिरीक्षक और अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के 21 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
शासन सचिवालय राजस्थान, पत्रिका फोटो

शासन सचिवालय राजस्थान, पत्रिका फोटो

IPS transfer list: जयपुर। राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बीच सोमवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के महानिरीक्षक और अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के 21 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किए हैं। शरत कविराज को जोधपुर पुलिस आयुक्त लगाया, वहीं इस पद पर कार्यरत ओमप्रकाश को जयपुर में विशेष आयुक्त (ऑपरेशंस) का पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महानिरीक्षक राहुल प्रकाश फिर से जयपुर रेंज की कमान संभालेंगे।

राहुल प्रकाश को फिर जयपुर रेंज की कमान

विपिन कुमार पांडे को अतिरिक्त महानिदेशक (क्राइम) की जिम्मेदारी दी, वहीं महानिरीक्षक राहुल प्रकाश फिर से जयपुर रेंज की कमान संभालेंगे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार को आर्थिक विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीति आयोग की तर्ज पर बनाए राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफाॅर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी का जिम्मा दिया है।

चार रेंज महानिरीक्षकों का तबादला

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 4 रेंज महानिरीक्षकों को बदला गया है, वहीं एटीएस और एएनटीएफ महानिरीक्षक पद को अलग-अलग किया गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण में उप महानिरीक्षक का पद संभाल रहे राहुल कोटोकी को पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक पुलिस की जिम्मेदारी दी है। हालांकि उनकी जगह किसी को नहीं लगाया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग