जयपुर

Rajasthan Vidhansabha : कोई गदा लेकर, तो कोई ट्रेक्टर में बैठ पहुंचा विधानसभा, ऐसे अनूठे अंदाज़ से हुई नए विधायकों की एन्ट्री

Rajasthan Vidhansabha Session Live Updates : विधानसभा के अंदर और बाहर कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलीं। कोई विधायक गदा लेकर पहुंचा तो कोई विधायक ट्रेक्टर में बैठककर विधानसभा पहुंची।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2023, 12:10 PM IST
rajasthan vidhansabha assembly session live updated news updates

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का आगाज़ आज हो गया। पहले दिन की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ की ओर से नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के साथ हुई। इधर विधानसभा के अंदर और बाहर कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलीं। कोई विधायक गदा लेकर पहुंचा तो कोई विधायक ट्रेक्टर में बैठककर विधानसभा पहुंची।

गदा लेकर पहुंचे बालमुकुंदाचार्य
जयपुर की हवामहल सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य की अनूठे अंदाज़ में विधानसभा में एन्ट्री हुई। पहली बारे विधायक बने बालमुकुंदाचार्य अपने साथ गदा लेकर विधानसभा पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान में कुशासन खत्म हो गया है और राम राज्य की स्थापना हुई है।

मुखयमंत्री की तारीफ़ करते हुए विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनके साथ में पूरा भाजपा परिवार 36 कौम को लेकर राजस्थान का विकास करेगा। चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन से ही भाजपा ने काम शुरू कर दिया था।

ट्रेक्टर में बैठकर आईं रितु बानावत
भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बानावत की भी अनूठे अंदाज़ में एन्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। पहली बार विधायक बनी रितु ट्रेक्टर में बैठकर विधानसभा तक पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मैं सदन में किसानों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाती रहूंगी।

Published on: