जयपुर

Rajasthan Weather : राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर इन जिलों में जारी किया गया Alert, बरसेगी आग, 50 डिग्री जा सकता है पारा

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आज जैसलमेर, जोधपुर व बाड़मेर में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
May 13, 2026
फाइल फोटो: पत्रिका

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आज जैसलमेर, जोधपुर व बाड़मेर में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लू को लेकर जालोर, बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट और कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में लू और तपिश का असर इतना ज्यादा है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में बुधवार के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को दिन के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Bomb Threat: SMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी: 40 करोड़ मांगे, नहीं देने पर ब्लास्ट की दी चेतावनी; आरोपी हरियाणा से डिटेन

50 डिग्री तक जा सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रेगिस्तानी इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है। बाड़मेर में पिछले दो दिनों में करीब दो डिग्री तापमान बढ़ा है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

राजस्थान में मंगलवार को सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। फलोदी में 46.4, जैसलमेर में 45.8, जोधपुर में 44.6, चित्तौड़गढ़ में 45.6 और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोटा में 44.7, झुंझुनूं में 44.8, चूरू और पिलानी में 44.5 तथा फतेहपुर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को हाइड्रेट रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों ने भी लू से बचाव के लिए हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Gold Theft: जयपुर में सोना चोरी कर ले गए बदमाश, अब पुलिस कर रहीं आरोपियों की तलाश, CCTV में कैद वारदात
Published on:
13 May 2026 11:12 am
Also Read
View All