जयपुर

राजस्थान में अगले 3 घंटे खतरनाक! इन 9 जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 8 अप्रेल को भी बरसेंगे मेघ

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। मौसम केंद्र ने आगामी 3 घंटे में जयपुर समेत 9 जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

3 min read
Apr 07, 2026
पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। मौसम केंद्र ने आगामी 3 घंटे में जयपुर समेत 9 जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Train Accident: शादी से 20 दिन पहले दुल्हे की मौत, रेलवे में थी नौकरी, ट्रेन की चपेट में आने से थम गईं सांसें

अगले 3 घंटे में बारिश- ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने अगले 3 घंटे में जयपुर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, दौसा,बीकानेर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं- कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज अंधड़ चलने की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने हनुमानगढ़, बाड़मेर, चूरू, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सीकर,बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, सवाईमाधोपुर और आसपास के भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने, 20 से 30 किमी प्र​तिघंटे की गति से तेज हवा चलने और कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू

जयपुर शहर में सुबह बारिश का दौर शुरू हुआ। जेएलएन रोड, टोंक रोड और परकोटा क्षेत्र समेत कई इलाकों में रिमझिम बौछारें गिरने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण पारे में गिरावट से मौसम में ठंडक घुली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को जयपुर समेत 9 जिलों में तेज अंधड़ चलने और मध्यम से तेज बारिश और कहीं कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

जैसलमेर में बारिश से फसलें खराब

जैसलमेर जिले में देर रात से लेकर आज सुबह तक रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। जिले के मोहनगढ़, लाठी, रामदेवरा समेत कई इलाकों में तेज अंधड़ चला और फिर बारिश हुई। जैसलमेर जिले में हुई बेमौसमी बारिश से जीरा और ईसबगोल समेत कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। बेमौसमी बारिश से फसल खराब होने पर किसानों में मायूसी छा गई है।

8 अप्रेल को 3 संभाग में बारिश की चेतावनी

वहीं, 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 9 अप्रैल से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खुले में रखी फसल, अनाज और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने या ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके।

अप्रेल में हीटवेव से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञानियों के आकलन के अनुसार इस बार अप्रेल माह में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण हीटवेव के दिन भी सामान्य से बहुत कम रहने का अनुमान है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के एरिया में सबसे कम हीटवेव चलेगी।
बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में सामान्य या उससे थोड़े ज्यादा दिन हीटवेव का असर रहेगा। यहां दिन का तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल ये कम रहेगा।

कब चलती है हीटवेव

मौसम विज्ञान केन्द्र ने सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान में चलने वाली गर्म और सूखी हवा को हीटवेव की श्रेणी में रखता है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने पर चलने वाली गर्म हवा को गंभीर हीटवेव माना जाता है।

एक्सपर्ट के अनुसार हीटवेव चलने का प्रमुख कारण है ग्लोबल वॉर्मिंग, बारिश या बादल का न होना और तेज धूप। हीटवेव का असर मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा होता है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: SI भर्ती 2025 घोटाले में SOG का बड़ा खुलासा, 4 शहर, चार परीक्षाएं, दो महिलाओं समेत 15 आरोपी अरेस्ट

Updated on:
07 Apr 2026 09:57 am
Published on:
07 Apr 2026 08:00 am
Also Read
View All