जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में 3 दिन बाद फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच एक बार फिर मौसम को लेकर अच्छी खबर आई है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2025, 1:48 PM IST
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?(photo-patrika)
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?(photo-patrika)

Rajasthan Weather: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच एक बार फिर मौसम को लेकर अच्छी खबर आई है। राजस्थान में 3 दिन बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। ऐसे में कई जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। मौस​म विभाग ने भी 14 जून को चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि प्रदेश में बीते चार दिन से गर्मी का असर तेज हो रहा है। जिससे दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन शहरों का पारा 40 डिग्री पार

इसके अलावा प्रदेश के 24 शहरों का दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। अजमेर का 42.7, भीलवाड़ा का 44.1, अलवर का 44.6, जयपुर का 44.2, पिलानी का 44.6, सीकर का 42.0, कोटा का 46.3, चित्तौड़गढ़ का 45.4, बाड़मेर का 43.8, जैसलमेर का 44.1, जोधपुर का 43.0, बीकानेर का 45.3, चूरू का 45.5, श्रीगंगानगर का 47.4, नागौर का 42.3, बारां का 42.5, डूंगरपुर का 40.4, जालोर का 40.4, फतेहपुर का 42.6, करौली का 44.1, दौसा का 44.3, लूणकरणसर का 43.4, प्रतापगढ़ का 40.9 और झुंझुनूं का 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीकानेर व चूरू में ऑरेंज और अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर व जोधपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

12 जून को बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में रेड व चूरू में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर में येलो अलर्ट जारी किया है।

13 जून को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं, नागौर, जोधपुर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और अलवर में येलो अलर्ट रहेगा।

14 जून को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने 14 जून को प्रदेश के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बारां, बूंदी, झावावाड़ और कोटा में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा।

Updated on:
11 Jun 2025, 1:48 PM IST
Published on: