जयपुर

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 25 अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले कई दिन तक प्रदेश में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जानें IMD की ताजा भविष्यवाणी-
2 min read
Aug 21, 2025
Photo- Patrika

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अगले कई दिन तक प्रदेश में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चार दिन के येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

सर्वाधिक बारिश शेरगढ़ (बांसवाड़ा) में 97 मिमी दर्ज हुई। वहीं सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.1 मिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार 21 अगस्त को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश जबकि जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान 8 दिन बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

22 अगस्त का मौसम अपडेट

22 अगस्त को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, चूरू, जोधपुर और नागौर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं भीलवाड़ा, बूंदी, ​चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, जालोर और पाली में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर में अति भारी बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

23 अगस्त का मौसम विभाग की चेतावनी

23 अगस्त को अलवर, बारां, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानुर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और नागौर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अजमेर, बूंदी, झालावाड़, कोटा, टोंक, बाड़मेर और जोधपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, जालोर, उदयपुर और पाली में अति भारी बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

24 अगस्त के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

24 अगस्त को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बंदी, चित्तौड़गढ़ दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजसमंद, उदयपुर, बाड़मेर और पाली जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। जालोर और सिरोही में अति भारी बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

25 अगस्त को कैसा रहे राजस्थान का मौसम

25 अगस्त को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बंदी, चित्तौड़गढ़ दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अजमेर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जयपुर मौसम केंद्र ने जारी किया है।

Also Read
View All
राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र-यूपी में साइबर ठगी की रकम से जयपुर में खरीदी चांदी, बैंक ने व्यापारी के खाते में आए 1.66 लाख रुपए किए होल्ड