जयपुर

Rajya Sabha Elections : सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, भाजपा प्रवक्ता ने कहीं ये बड़ी बात

BJP Spokesperson Comment : राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने राजस्थान से नामांकन भरा। जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहीं ये बड़ी बात।

less than 1 minute read
Shehzad Poonawalla - Sonia Gandhi

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज 15 फरवरी को आखिरी दिन है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार 14 फरवरी को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठने लगे। अब क्या गांधी परिवार उत्तर प्रदेश को छोड़ देगा। इस को लेकर सोनिया गांधी पर भाजपा ने निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, इस नामांकन के साथ एक बात स्पष्ट है कि गांधी परिवार का औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश के साथ अब कोई भी रिश्ता बचा नहीं है।



भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहाकि अब इसे खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश ने उनके परिवार को राजनीतिक रूप से पोषित किया। पहले वे अमेठी हारे और अब उनको हवा का रूख पता चल गया है कि अब शायद रायबरेली में भी वे सीट हारने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपने सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें - Rajya Sabha Elections : भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल, भूपेन्द्र यादव पर नया अपडेट



राजस्थान में राज्यसभा की रिक्त हुई 3 सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी तरफ से चार नामांकन पेश किए गए।

यह भी पढ़ें - चुनाव आयोग का बड़ा अपडेट, 454 पदों पर उपचुनाव हुए स्थगित

Updated on:
15 Feb 2024 10:59 am
Published on:
15 Feb 2024 10:56 am
Also Read
View All