22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fake Note : ढाका से जयपुर पहुंची जाली नोटों की खेप, नगर निगम चुनाव में खपाने की थी तैयारी, 4 पकड़े गए

Jaipur Fake Note : बांग्लादेश के ढाका से जाली नोटों की खेप हरियाणा के रास्ते जयपुर पहुंची। आरोपी आगामी नगर निगम चुनाव में इन्हें खपाने की तैयारी में थे।
2 min read
Google source verification
fake currency note consignment reached jaipur from dhaka 4 caught

Jaipur : पुलिस ने जब्त किए वाहन। फोटो पत्रिका

Jaipur Fake Note : बांग्लादेश के ढाका से जाली नोटों की खेप हरियाणा के रास्ते जयपुर पहुंची। आरोपी आगामी नगर निगम चुनाव में इन्हें खपाने की तैयारी में थे। बजाज नगर थाना पुलिस और सीएसटी ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 30 हजार 500 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से दो लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी एक लाख रुपए के असली नोट देकर करीब पांच लाख रुपए के जाली नोट हासिल करते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जाली नोटों की बड़ी खेप आगामी निगम चुनाव के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी में थे।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल चौधरी (24 वर्ष) निवासी फतेहपुर सदर सीकर, अंशुल (24 वर्ष), प्रियांशु (21 वर्ष) और आकाश (26 वर्ष) निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जाली नोट का मुख्य सरगना रोहतक निवासी अमन राणा से लाना बताया है।

पुलिस के अनुसार, अमन फिलहाल बांग्लादेश से गिरोह को संचालित कर रहा है। ऐसे में जांच का दायरा अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक पहुंच गया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और लेन-देन से जुड़े साक्ष्य भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद गिरोह से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस जाली नोटों के रूट का पता लगा रही है कि ढाका से किस माध्यम से भारत लाया जाता था और हरियाणा में इन्हें कौन प्राप्त करता था। साथ ही कहीं जाली नोटों का कनेक्शन पाकिस्तान से तो नहीं है।

दो लग्जरी गाड़ियों में आए थे आरोपी

सीएसटी के कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि रिद्धि-सिद्धि चौराहे की तरफ से दो लग्जरी कारों में कुछ युवक जाली नोटों की खेप लेकर गोपालपुरा पुलिया की ओर आ रहे हैं।

उप निरीक्षक गिरवर सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल रामअवतार सहित टीम ने शुक्रवार रात करीब 12.55 बजे नाकाबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर एक कार की चालक सीट के पीछे रखे आसमानी रंग के बैग से 500 रुपए के जाली नोटों की गड्डियां मिलीं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है।