जयपुर

RAS Result 2024: इस बार पुरुषों ने मारी बाज़ी, टॉप-20 में सिर्फ 4 महिलाएं, जानें रेस में कौन आगे कौन पीछे? 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी आरएएस 2024 के परिणामों में इस बार पुरुषों ने जबरदस्त बाजी मारी है, जहाँ टॉप-20 की सूची में 16 पदों पर पुरुषों का कब्जा रहा है। टॉप-5 में केवल पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि बीकानेर की डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक पाकर 'वूमेन टॉपर' का गौरव हासिल किया है।

3 min read
Apr 18, 2026
Dinesh Bishnoi and Dr Aishwarya Kanwar

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित आरएएस भर्ती 2024 का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार के परिणामों ने एक नया ट्रेंड सेट किया है, जहां 'नारी शक्ति' पर 'पुरुष वर्चस्व' भारी पड़ता दिखाई दिया। टॉप-20 की मेरिट लिस्ट पर नजर डालें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कुल 20 टॉपर्स में से 16 पुरुष अभ्यर्थी हैं, जबकि महिलाओं की संख्या केवल 4 तक सिमट गई है। बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान पाकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें

RAS Result 2024 : अभावों को मात देकर दिनेश बिश्नोई बने नंबर-1, छोटे से गांव से निकलकर रचा इतिहास

टॉप-5 में केवल 'पुरुषों' का बोलबाला

इस बार की मेरिट लिस्ट की सबसे खास बात यह रही कि टॉप-5 स्थानों पर किसी भी महिला अभ्यर्थी को जगह नहीं मिल सकी।

  1. दिनेश बिश्नोई (प्रथम रैंक) – बाड़मेर के इस युवा ने राजस्थान टॉपर बनने का गौरव पाया।
  2. वीरेंद्र चारण (द्वितीय रैंक) – मेरिट में दूसरे स्थान पर रहकर अपनी प्रतिभा साबित की।
  3. नवनीत शर्मा (तृतीय रैंक) – प्रदेश के तीसरे सबसे बड़े रैंक होल्डर बने।
  4. रवीन्द्र सिंह (चतुर्थ रैंक) – चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।
  5. विकास सियाग (पंचम रैंक) – टॉप-5 की सूची को पूरा किया।
दिनेश बिश्नोई (प्रथम रैंक)
वीरेंद्र चारण (द्वितीय रैंक)
नवनीत शर्मा (तृतीय रैंक)

डॉ. ऐश्वर्या कंवर: 'वूमेन टॉपर'

जब टॉप-5 तक केवल पुरुष नाम चल रहे थे, तब बीकानेर की डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक हासिल कर महिलाओं की लाज बचाई। डॉ. ऐश्वर्या इस साल की 'वूमेन टॉपर' बनी हैं। उनके अलावा टॉप-20 में केवल शालू (8वीं रैंक), तनीशा यादव (19वीं रैंक) और वृंदा शेखावत (20वीं रैंक) ही अपनी जगह बना पाईं।

डॉ. ऐश्वर्या कंवर, छठी रैंक

टॉप-20 की पूरी 'पावर लिस्ट' (मेरिट क्रम में)

रैंकनामलिंग
1दिनेश बिश्नोईपुरुष
2वीरेंद्र चरणपुरुष
3नवनीत शर्मापुरुष
4रवीन्द्र सिंहपुरुष
5विकास सियागपुरुष
6डॉ. ऐश्वर्या कंवर (वूमेन टॉपर)महिला
7दिनेशपुरुष
8शालूमहिला
9भूपेन्द्र सिंहपुरुष
10राम सिंह गुर्जरपुरुष
11यशवंत सांडूपुरुष
12कुलदीप शर्मापुरुष
13कैलाश कुमारपुरुष
14चानन सिंह इंदापुरुष
15अभय सिंह अंजनापुरुष
16कैलाश रणवापुरुष
17हरियश राजपुरोहितपुरुष
18उमंग रावलपुरुष
19तनीशा यादवमहिला
20वृंदा शेखावतमहिला

आंकड़ों का विश्लेषण: क्यों पिछड़ गई 'नारी शक्ति'?

आमतौर पर राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं का प्रदर्शन ग्राफ काफी ऊंचा रहता है, लेकिन आरएएस 2024 के परिणाम (टॉप-20 स्तर पर) कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। 16 पुरुषों के मुकाबले केवल 4 महिलाओं का टॉप-20 में होना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ओवरऑल 1096 पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन 'क्रीम लेयर' में इस बार पुरुषों ने बाजी मारी है।

RPSC की रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार

17 अप्रैल 2026 को इंटरव्यू खत्म हुए और महज 24 घंटे के भीतर यानी 18 अप्रैल को परिणाम जारी कर आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में आए बड़े बदलाव का संकेत दिया है। 1096 पदों के लिए हुई इस भर्ती में कुल 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

RAS 2024 Result : बीकानेर की डॉ. ऐश्वर्या कंवर बनीं ‘विमेन टॉपर’- हासिल की छठी रैंक, ‘सक्सेस स्टोरी’ जानकार हर कोई हैरान
Published on:
18 Apr 2026 04:31 pm
Also Read
View All