जयपुर

कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी के सगे भाई…क्या भाई की तर्ज पर लड़ेंगे कभी चुनाव?

Ravindra Singh Bhati : निर्दलीय विधानसभा चुनाव जीतकर रविंद्र सिंह भाटी ने प्रदेश राजनीति में अपने आपको स्थापित कर लिया है। ऐसे में रविंद्र सिंह के भाई रणवीर सिंह भाटी भी अब चर्चा में रहने लगे है।
less than 1 minute read
Apr 03, 2024
ranveer_singh_bhati.jpg

Ravindra Singh Bhati's Brother : राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बाड़मेर में त्रिशंकु मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है। रविंद्र सिंह भाटी विधानसभा चुनाव 2023 की तरह फिर से चुनावी मैदान डटे हुए है।

ऐसे में भाटी को चुनाव प्रचार के दौरान काफी समर्थन मिलता हुआ दिख रहा है। रविंद्र सिंह के छोटे भाई रणवीर सिंह भाटी भी उनके प्रचार में जुटे है। रणवीर भाटी को हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रैफिक जाम होने पर खुलवाते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?

छोटी उम्र में ही निर्दलीय विधानसभा चुनाव जीतकर रविंद्र सिंह भाटी ने प्रदेश राजनीति में अपने आपको स्थापित कर लिया है। लिहाजा उनके आस-पास के सभी लोगों की चर्चाएं होने लगी है। रविंद्र सिंह के भाई रणवीर सिंह भाटी भी अब चर्चा में रहने लगे है।

हाल ही में रणवीर सिंह से जब मीडिया ने रविंद्र सिंह की तर्ज पर चुनाव लड़ने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं भाई रविंद्र सिंह के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ हूं।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी के खास दोस्त ने भाजपा की ज्वॉइन... बाड़मेर में BJP का नया गेम प्लान आया सामने

Updated on:
10 Apr 2024 02:25 pm
Published on:
03 Apr 2024 02:22 pm