जयपुर

रन फॉर विकसित राजस्थान : मंच से उतर दौड़ने लगे सीएम भजनलाल, धावकों में आया उत्साह

राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज ‘रन फॉर विकसित राजस्थान-2024’ का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 11:06 AM IST
Feature image

जयपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज ‘रन फॉर विकसित राजस्थान-2024’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस बीच अचानक मंच से उतरकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दौड़ लगाने लगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री को अपने साथ दौड़ते देख धावकों में उत्साह दिखा। रन फॉर विकसित राजस्थान के अवसर पर आज हर जिले में दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान मंत्री राज्यवर्धन सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, सीएस सुधांश पंत सहित अन्य मौजूद रहें।

इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह दौड़ आज हर​ जिले में हो रही है। ये दौड़ हमारी एकजुटता दिखाती है। हम चाहते है युवाओं को दिशा मिले। हमारे युवा हमारा धरोहर है। युवा आगे बढ़ेगा तो राज्य और देश विकसित होगा। राजस्थान के खिलाड़ियों ने राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते है। हर साल 12 दिसंबर को रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। अवनि लेखरा को सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया है। वहीं एथलीट मोना अग्रवाल को एक करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर को भी एक करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, भारत/हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड, पुलिस, आरएसी, सेना, होमगार्ड, विभागीय कर्मचारी और आमजन सहित लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लियां

प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर दस से अधिक ब्लॉक बनाए गए। जहां सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग ब्लॉक में विभाजित कर मैराथन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मैराथन में राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न मंचों पर बैंडवादन एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया।

Updated on:
12 Dec 2024, 11:06 AM IST
Published on: