जयपुर

HJU Admissions: एचजेयू में प्रवेश का दूसरा मौका: 31 जुलाई तक करें आवेदन, स्नातक से पीजी डिप्लोमा तक कई कोर्स उपलब्ध

HJU Admissions: हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विवि में अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन का एक और अवसर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी विवि की वेबसाइट hju.ac.in पर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Jul 26, 2025
HJU Admissions
HJU Admissions (Patrika File Photo)

HJU Admissions: हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु एक और अवसर प्रदान किया है। जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब 26 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. रतन सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की लगातार मांग आ रही थी। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और द्वितीय चरण में नए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।


इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन


विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और जनसंचार के तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम बीए-जेएमसी, चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज) और विभिन्न दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम जैसे एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) में प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकता है।


इन कोर्स के लिए भी आवेदन खुले


साथ ही स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा कोर्स डेस्कटॉप पब्लिशिंग, फोटोग्राफी, ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म, और पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन के लिए भी आवेदन खुले हैं। आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों की जानकारी, और पात्रता शर्तें विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

Updated on:
26 Jul 2025 07:23 am
Published on:
26 Jul 2025 07:22 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट

Rajasthan: निगम प्रशासन का आदेश जारी, पार्षद चुनाव लड़ना है तो जमा कराना होगा UD टैक्स, नो ड्यूज सर्टिफिकेट होगा जरूरी

रामगढ़ बांध का पानी रोकने की आशंका? नाले के बहाव क्षेत्र में बन गई सड़क, ड्रोन सर्वे से खुलेंगे अतिक्रमण के राज

‘गुजरात ने गुमराह करके लिया जीरा-सौंफ का GI टैग’, राजस्थान में किसानों का विरोध तेज, टैग रद्द करने की उठाई मांग