जयपुर

जयपुर में गर्भवती से अभद्रता मामले में चौंकाने वाला खुलासा, MP का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, स्पा सेंटर में कर रहा था काम

Rajasthan Crime: जयपुर में गर्भवती महिला से अभद्रता के मामले में फरार आरोपी राहुल उर्फ राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्वालियर में घेराबंदी तेज कर दी है।

2 min read
Apr 15, 2026
CCTV फुटेज का फोटो

Harassment From Pregnant Woman: जयपुर शहर में गर्भवती महिला से अभद्रता के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं । फरार आरोपी राहुल उर्फ राज को पकड़ने के लिए पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में घेराबंदी तेज कर दी है । जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं । पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और सूत्रों के अनुसार आरोपी जल्द ही गिरफ्त में हो सकता है ।

ये भी पढ़ें

जयपुर में फिर शर्मनाक घटना, बीच सड़क पर गर्भवती महिला से की अश्लील हरकत

स्पा सेंटर में बिना सत्यापन कर रहा था काम

मामले में एक बड़ी लापरवाही यह भी सामने आई है कि आरोपी जयपुर के एक स्पा सेंटर में काम कर रहा था, लेकिन उसका पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया गया था । ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । पुलिस अब स्पा संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है ।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी

पीड़िता ने 26 मार्च को ही जवाहर सर्कल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन उस समय मामला दर्ज नहीं किया गया। आरोपी की पहचान हो जाने के बावजूद कार्रवाई में हुई देरी का फायदा उठाकर वह फरार हो गया । इस शुरुआती शिथिलता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

2 पुलिसकर्मी निलंबित

मामले में लापरवाही बरतने के चलते जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अंगदराम मीणा और ड्यूटी ऑफिसर एएसआई महेशचंद को निलंबित कर दिया गया है । पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की है ।

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी राहुल के खिलाफ वर्ष 2015 से 2023 के बीच मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों—बिजौली, मुरार, महाराजपुरा और ग्वालियर सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 17 मामले दर्ज हैं । इनमें लूट, डकैती, मारपीट, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराध शामिल हैं ।

फिलहाल जयपुर पुलिस की टीम ग्वालियर में डटी हुई है । सूत्रों का दावा है कि पुलिस आरोपी के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा । मामले में आगे की कार्रवाई जारी है ।

ये भी पढ़ें

मोनालिसा भाग गई? राजस्थान के इस शख्स ने बताई पूरी सच्चाई, वीडियो जारी कर बताया असली नाम और धर्म
Updated on:
15 Apr 2026 08:10 am
Published on:
15 Apr 2026 08:09 am
Also Read
View All