13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा भाग गई? राजस्थान के इस शख्स ने बताई पूरी सच्चाई, वीडियो जारी कर बताया असली नाम और धर्म

Monalisa Missing Case: मोनालिसा मिसिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है। फरमान खान बनकर वायरल वीडियो बनाने वाला शख्स राजस्थान का अरविंद कुमार जोशी निकला। उसने मजाक में वीडियो बनाया था।

2 min read
Google source verification
monalisa-missing-case Rajasthan Arvind Kumar Joshi Reveals Truth Shares Real Identity in Video

अरविंद कुमार जोशी और मोनालिसा (वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर)

Monalisa Missing Case Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं लग रहा है। आए दिन इस कहानी में नए मोड़ आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न केवल प्रशासन को चकरा दिया, बल्कि इंटरनेट पर भी खलबली मचा दी।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए दावा कर रहा था कि मोनालिसा उसे छोड़कर फरार हो गई है। अब इस दावे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, वह शख्स न तो फरमान था और न ही उस खबर में कोई सच्चाई थी।

मजाक पड़ा भारी: फरमान नहीं, राजस्थान का 'अरविंद' निकला शख्स

जब मोनालिसा के लापता होने की खबर ने तूल पकड़ा, तो हर कोई हैरान था। लेकिन जांच और विवाद बढ़ते देख, वीडियो बनाने वाले शख्स ने खुद सामने आकर अपनी असलियत कुबूल कर ली है। खुद को फरमान बताने वाला यह व्यक्ति असल में राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है।

अरविंद ने एक नया वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि वह कोई मुस्लिम युवक नहीं, बल्कि एक हिंदू है और उसने यह वीडियो महज एंटरटेनमेंट और मजाक के लिए बनाया था।

उसे इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि उसका एक छोटा सा मजाक राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बन जाएगा और पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द खड़ा कर देगा। अरविंद ने वीडियो में स्वीकार किया कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत थी।

मोनालिसा-फरमान की शादी पर कानूनी तलवार

भले ही अरविंद का वीडियो फर्जी निकला हो, लेकिन असली फरमान खान और मोनालिसा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि मोनालिसा नाबालिग है। अगर लड़की की उम्र विवाह की कानूनी उम्र (18 वर्ष) से कम है, तो फरमान के साथ की गई उसकी शादी कानूनी रूप से अमान्य मानी जाएगी।

इतना ही नहीं, इस जोड़े ने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामले को और भी पेचीदा बना दिया है। ऐसे में एक तरफ अपहरण और शादी की वैधता की जांच चल रही है, तो दूसरी तरफ नाबालिग होने के एंगल ने फरमान खान को कानूनी शिकंजे में फंसा दिया है।

सोशल मीडिया से सावधान

यह पूरा घटनाक्रम इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के खबरें जंगल की आग की तरह फैलती हैं। अरविंद कुमार जोशी के एक वीडियो ने जांच एजेंसियों को गुमराह किया। दो परिवारों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की।

किसी भी वायरल वीडियो या सनसनीखेज दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अनिवार्य है। अरविंद जैसे 'कंटेंट क्रिएटर्स' को भी समझना होगा कि संवेदनशील मुद्दों पर किया गया मजाक कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

क्या है मौजूदा स्थिति?

फिलहाल, बालोतरा के अरविंद कुमार जोशी ने माफी मांगते हुए अपनी पहचान उजागर कर दी है, जिससे गुमशुदगी वाला भ्रम तो टूट गया है। लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस अब भी असली मोनालिसा और फरमान खान के मामले की गहराई से जांच कर रही है। शादी की वैधानिकता और नाबालिग होने के दावों के बीच, अब सबकी नजरें आधिकारिक पुलिस रिपोर्ट और कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।