जयपुर

श्रीजी का फाग उत्सव हुआ आयोजित, राधा कृष्ण के भजनों पर महिलाओं ने किया नृत्य

श्रीजी का फाग उत्सव का आयोजन हुआ।

less than 1 minute read
Mar 06, 2025

जयपुर। राजधानी में श्रीजी का फाग उत्सव का आयोजन हुआ। जवाहर सर्किल स्थित गोकुल वाटिका में फूलों की होली एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। गुरुदेव गोस्वामी प्रेमकुमार महाराज, गोस्वामी हितेंद्र कुमार महाराज, गोस्वामी प्रियांश महाराज ( छोटी सरकार श्रीधाम वृंदावन ) के सानिध्य में फागोत्सव मनाया गया।

विष्णु टांक ने बताया कि हर वर्ष फाग श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। फूलों की होली खेली जाती है। राधाकृष्ण स्वरूप झांकी सजाई गई श्याम जी का फूलों की झांकी से श्रृंगार किया। श्याम रंग रसिया, फागण आयो रंग रसिया श्याम। आज बिरज मे होली खेले रसिया। भजनों पर महिलाएं कोमल, रश्मि, ममता, मंजु, अंजना, आस्था ने राधा कृष्ण के सामने नृत्य कर हाजरी लगाई। सभी ने फागुन के भजनों मे ठाकुर जी के संग फूलों की होली झूम उठे। इस अवसर पर सुरेश टांक, राजेन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।

Published on:
06 Mar 2025 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर