3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा: तीन दिन बाद आज शुरू हुई कार्यवाही, हंगामे के पूरे आसार, सीएजी रिपोर्ट होगी पेश

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही तीन दिन के अवकाश के बाद आज से शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly

Rajasthan Assembly (Patrika Photo)

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही तीन दिन के अवकाश के बाद आज से शुरू हो गई है। सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस विधायक प्रदर्शन की रणनीति बना चुके हैं, वहीं सरकार भी आंकड़ों के साथ जवाब देने की तैयारी में है। आज सदन के भीतर और बाहर कई बड़े मुद्दों की गूंज सुनाई देगी।

विधानसभा में कांग्रेस का आक्रामक रुख

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक आक्रामक रुख अपनाएंगे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई। इसके साथ ही मनरेगा में किए गए बदलावों को लेकर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। वहीं बीजेपी विधायक कांग्रेस शासनकाल के कथित घोटालों को लेकर पलटवार करेंगे। राजनीतिक टकराव के चलते सदन में हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन की गूंज सदन तक

बीकानेर में खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ ‘खेजड़ी बचाओ’ महापड़ाव शुरू हो चुका है। बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहे इस अनिश्चितकालीन धरने में स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनके साथ 363 पर्यावरण प्रेमी भी अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि खेजड़ी की कटाई पर तुरंत रोक लगे और वृक्ष संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाया जाए। इस आंदोलन को बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई सहित कई नेताओं का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को यह मुद्दा विधानसभा में शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान उठाया जाएगा।

सीएजी रिपोर्ट और जर्जर स्कूल भवनों पर हंगामा तय

आज सदन में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की दो रिपोर्ट पेश की जाएंगी। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी वर्ष 2024-25 की वित्त और विनियोग लेखों पर रिपोर्ट सदन में रखेंगी। वहीं सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों का मुद्दा भी गरमाने वाला है। पहले भी इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हो चुका है और हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणियां की हैं। बुधवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे, जबकि शाम 4 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा।

Story Loader