
जयपुर. शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का प्रिय दिन माना जाता है. इस दिन लक्ष्मीजी की विधिविधान से पूजा करने से वैभव-विलास प्राप्त होता है। दरअसल शुक्र देव की कृपा के बिना जीवन का कोई भौतिक सुख प्राप्त नहीं किया जा सकता और शुक्र मां लक्ष्मी की पूजा से प्रसन्न होते हैं। यही कारण है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए. पूजा में कमल का फूल अर्पित करें, बिल्व के पत्ते या कमलगटटा भी अर्पित करें। इसके बाद श्रीसूक्त का पाठ करें। लक्ष्मी मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना अर्पित करनी चाहिए।
शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से न केवल धन—संपत्ति की प्राप्ति होती है बल्कि दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में भी लाभ प्रदान करती हैं। पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में राधा—किशन या प्रेमी जोड़े की तस्वीर लगाएं। शाम के समय पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए। रात को देशी घी का दीपक लगाएं। शुक्रवार सुबह गाय को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा बनाए रखेंगी।