जयपुर

SI Paper Leak: एसओजी की गिरफ्त में आए दो एओ और एक शिक्षक ने किस-किसको दिया पेपर, अब होंगे बड़े खुलासे

SI Paper Leak 2021: एसओजी ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के मामले में दो सहायक लेखाधिकारी और सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2025, 6:53 AM IST
Feature image

SI Paper Leak 2021: जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के मामले में दो सहायक लेखाधिकारी (एओ) और सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पेपर उपलब्ध करवाने और परीक्षा से पहले किस-किस अभ्यर्थी ने पेपर लिया और उनमें से कौन सब इंस्पेक्टर बनने वालों की जानकारी सामने आएगी।

डीआइजी परिस देशमुख ने बताया कि डूंगरपुर के कन्यालाघाटा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक कुंदन कुमार पाण्ड्या (54), जयपुर वित्त भवन में सहायक लेखाधिकारी संदीप कुमार लाटा (42) व कार्यालय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर में कार्यरत पुरूषोत्तम दाधीच (35) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कुंदन कुमार डूंगरपुर के सांगवाड़ा स्थित टामटीया, संदीप कुमार सीकर के सबलपुर व पुरूषोत्तम दाधीच डीडवाना-कुचामन के खुनखुना स्थित सागू छोटी निवासी हैं।

परीक्षा से पहले पढ़ा था पेपर

आरोपियों ने एसआइ बनने वालों में रेनू, सुरेन्द्र बगड़िया व सुरजीत को एसआइ भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर परीक्षा से पहले पढ़ा दिया था। तीनों आरोपी सब इंस्पेक्टर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका। अब मामले में आरोपियों से और कई खुलासे होने की संभावना है।

आरोपी पुरूषोत्तम दाधीच को किशनगढ़ से पकड़ा

परिस देशमुख ने बताया कि आरोपी पुरूषोत्तम दाधीच को किशनगढ़ पकड़ा गया। इसके बाद संदीप लाटा को जयपुर व कुंदन पाण्ड्या को उदयपुर से पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी एसओजी की रिमांड पर चल रहे हैं।

Updated on:
6 Jun 2025, 6:53 AM IST
Published on: